धनबाद: धनबाद जिला युवा कांग्रेस की ओर से एक मार्च निकालकर बेरोजगार युवाओं के लिए थाली बजाकर रोजगार की मांग की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता धनबाद जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार संभव सिंह ने की.
उन्होंने कहा, जैसा कि आप सब जानते हैं हमारे देश के प्रधानमंत्री ने सत्ता में आने से पहले कहा था कि मैं युवाओं को प्रतिवर्ष 2 करोड़ रोजगार दूंगा. उन्होंने कहा था कि आपको आपके शहर में नौकरी मिलेगी. उन्होंने कहा था कि शाम को आप घर जाकर अपने मां बाप के पास बैठ सकेंगे. परंतु मोदी के फैसलों से नोटबंदी से दो करोड़ युवाओं की नौकरी गई, जीएसटी से करोड़ों कारोबार तबाह हो गए और बिना प्लान के लॉकडाउन से अब तक 15 करोड़ से ज्यादा लोगों की नौकरियां जा चुकी है.
ऐसे में युवा कांग्रेस ने फैसला लिया है कि मोदी के जन्म दिवस को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रुप में मनाया जाए, क्योंकि मोदी सही मायने में देश में फैली बेरोजगारी के लिए विशुद्ध रूप से जिम्मेदार हैं. यह ख्याति मोदी ने निरंतर युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वाले अपने फैसलों को लेकर अर्जित की है.
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित धनबाद जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रविंदर वर्मा, बी के सिंह, योगेंद्र सिंह योगी, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव एहसान खान,सादिक आमीन, पप्पू तिवारी, पिंटू तुरी, धनबाद जिला युवा जिला महासचिव विक्की कुमार, वाशिम खान, मुकेश राणा, सोनू यादव, धनबाद विधानसभा युवा कार्यकारी अध्यक्ष साबिर अली, निरसा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सनी सिंह, झरिया विधानसभा युवा अध्यक्ष कमल शर्मा, बाघमारा विधान सभा युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष दीनानाथ केवट, नगर अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, सिंदरी विधानसभा उपाध्यक्ष गुलाम मुक्ताका, टिंकू अंसारी, मंटू राम, संदीप कुमार, भास्कर झा, सुमित श्रीवास्तव, विजय कुमार, मजहर अंसारी, प्रिंस, सोहेल, अरमान,राजन, यूसुफ एवं सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित हुए.

