संवाददाता,
रांची: नवरात्र शुरू होते ही राजधानी में फूलों का बाजार गुलजार हो गया है. देवी मंदिरों पर मां के श्रृंगार व श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए तरह-तरह के फूल आसपास के क्षेत्रों से खरीद कर दूर-दूर तक भेजा जा रहा है. कमल के फूलों की मांग अधिक है. जिसे आसपास के ताल पोखरों से निकाल कर देवी मंदिरों तक पहुंचाया जा रहा है. नवरात्रि के अवसर पर फूलों की बिक्री बढ़ गयी है. मां दुर्गा की पूजा करने वाले भक्त खासकर के मां दुर्गा की पसंदीदा फूलों को धयान में रखते है, नवरात्रि में मां दुर्गा पर गुलहड़, अपराजिता के फूल चढ़ाये जाते है. फूल बहुत ज्यादा पवित्र होते हैं इसलिए उन्हें भगवान के चरणों में जगह मिलती हैं. माना जाता है कि गुड़हल एक ऐसा फूल है जिसमें काफी औषधिय गुण होते हैं और यह मां दुर्गा का प्रिय है .नवरात्र पूजा में मां देवी पर गुड़हल फूल को चढ़ाने से वे भक्तों पर अपनी असीम अनुकंपा बरसाती हैं.
फूल विक्रेता संजय ने बताया कि नवरात्र पर फूलों की मांग काफी बढ़ जाती है. इसमें गुड़हल,अपराजिता व कमल के फूलों की अधिक डिमांड होती है. नवरात्रि से पहले हर दिन हज़ार फूल से बने माला बिकते थे, वहीं इसकी तुलना में अभी 15 हज़ार फूल से बने मालों की बिक्री हो रही है.नवरात्र पर फूलों की कीमत बढ़ जाती है. फूल खरीदने पहुंची महिला ने बताया कि देवी मां को लाल फूल चढ़ाती हूं. मां का प्रिय है लाल फूल. मां दुर्गा गुलहड़ फूल से प्रसन्न होती है इसलिए गुलहड़ फूल से बना माला चढ़ाया जाता है.

