रांची: झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने कोरोना वॉरियर पुलिसकर्मियों को भोज्य भत्ता निकासी में छूट देने की मांग की है. इस संबंध में झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप कुमार ने योजना सह वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है.
उन्होंने कहा कि झासपु व आइआरबी वाहिनी में भोज्य भत्ता की राशि पुलिस मुख्यालय बजट की ओर से आवंटित है. लेकिन, सरकार ने कोषागार को दिये गये आदेश में पूर्व के किसी भी प्रकार के बकाये की निकासी नहीं की जायेगी. जिस वजह से पर्याप्त राशि रहने के बावजूद भोज्य भत्ता की निकासी नहीं हो रही है.

