रांची/दिल्ली: झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को लोकसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर 2013 में लगे बलात्कार के आरोप का जिक्र किया. सांसद ने झारखंड में बलात्कार, साइबर अपराध और धर्मांतरण का मुद्दा उठाते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की है.
BJP सांसद ने शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि झारखंड में पिछले एक साल में चार हजार बलात्कार की घटनाएं हुई हैं. इसके साथ ही राज्य के कई इलाकों में धर्मांतरण चल रहा है. साइबर अपराध की घटनाएं हो रही हैं, स्थिति बहुत चिंताजनक है.

