BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हाथरस गैंगरेप मामले को लेकर भड़की सहनूर, की न्याय की मांग

by bnnbharat.com
October 1, 2020
in समाचार
हाथरस गैंगरेप मामले को लेकर भड़की सहनूर, की न्याय की मांग
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: 14 सितंबर को, उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक परेशान करने वाली घटना सामने आई, जहां एक उन्नीस वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और उसे बेरहमी से मारने की कोशिश की गई. जिसके बाद उसे अलीगढ़ के ‘जे एन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल’ में भर्ती कराया गया था. लेकिन, वह मंगलवार को अपने जीवन की लड़ाई हार गई.

बॉलीवुड हस्तियों ने हाथरस गैंगरेप प्रभावित लड़की की मौत पर प्रतिक्रिया व्यक्त की, मौत को राष्ट्र के लिए शर्म की बात कहीं और मांग की है कि दोषियों को फांसी दी जाए या मौके पर गोली मार दी जाए. सहनूर भी इस घटना से बहुत दुखी और गुस्से में है और जल्द से जल्द लड़की के लिए न्याय की मांग कर रही है.

सहनूर कहते हैं, “गुस्सा और उदासी, एक ही समय में मैं यह दोनों फील कर रही हूं !!! आखिर आप इतनी क्रूरता कहां से लाते हैं ??? क्यों हमारा शासन इतना सख्त नहीं है कि कोई भी व्यक्ति यह अपराध आसानी से कर लेता है? दोषियों को कठोर दंड दिया जाना चाहिए, उन्हें फांसी जैसी सजा दी जानी चाहिए. और ऐसे मामलों पर जल्द निर्णय लिया जाना चाहिए. मनीषा के परिवार को बहुत ताकत मिले. “

सहनूर के ‘गर्लफ्रेंड’ सॉन्ग को उनके प्रशंसकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी. हाल ही में उनका  ‘बदन पे सितार 2.0’ का म्यूजिक वीडियो असीम रियाज़ के साथ रिलीज किया गया है, जो ब्लॉकबस्टर रहा है और अभी भी यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है.

सहनूर ने इस गीत से एक गायक के रूप में अपनी शुरुआत की है. बहुत जल्द वह एक और नई परियोजना लेकर आ रही है, जिसकी घोषणा वह जल्द ही करेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किसान विरोधी तीनों काला कानून के विरोध में 26, 27 नवंबर को दिल्ली चलो: अतुल कुमार अंजान

Next Post

शर्लिन चोपड़ा ने हाथरस पीड़िता के लिए की न्याय की मांग

Next Post
शर्लिन चोपड़ा ने हाथरस पीड़िता के लिए की न्याय की मांग

शर्लिन चोपड़ा ने हाथरस पीड़िता के लिए की न्याय की मांग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d