रांची: भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को विधानसभा में यह विश्वास दिलाया कि नेता प्रतिपक्ष का दर्जा देने की मांग को लेकर भाजपा विधायक अब वेल में नहीं आएंगे. बाबूलाल मरांडी के इस वक्तव्य के बाद बजट सत्र के सातवें दिन सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चली.
विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो द्वारा आसन ग्रहण करने के साथ ही भाजपा विधायक अमित कुमार मंडल ने नेता प्रतिपक्ष का दर्जा दिये जाने की मांग को पुनः सदन में उठाया और भाजपा के कई विधायक आसन के निकट आ गये.
इस बीच भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने सदन में अपनी बात रखनी चाही, जिसके बाद वेल में गये सभी भाजपा विधायक वापस आकर अपनी सीट पर बैठ गये.

