BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

संगठनों की ओर से उठने लगी है लॉकडाउन की मांग, सीएम उच्चस्तरीय बैठक में लेंगे कठोर निर्णय!

by bnnbharat.com
April 16, 2021
in समाचार
संगठनों की ओर से उठने लगी है लॉकडाउन की मांग, सीएम उच्चस्तरीय बैठक में लेंगे कठोर निर्णय!
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच एक बार फिर से शहर में लॉकडाउन की मांग उठने लगी है . विभिन्न व्यवसायिक संगठनों, नागरिक संगठनों और सरकारी कर्मचारियों के संगठनां की ओर से भी लॉकडाउन और मिली लॉकडाउन की मांग शुरू कर दी गयी है. वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण पर वरीय अधिकारियों के साथ आपात बैठक करने वाले है. इस बैठक में कई कठोर निर्णय के अलावा जैक द्वारा आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षा पर भी फैसला लिये जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दोपहर बाद वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना संग्रमण पर अंकुश को लेकर कई ठोस निर्णय ले सकते है. हेमंत सोरेन ने गुरुवार को भी उच्चस्तरीय आपात बैठक में इस दिशा में ठोस कदम उठाये जाने का संकेत दिया गया था.

रांची के कई व्यवसायिक संगठनों की ओर से बढ़ते संक्रमण को लेकर पिछले कई दिनों से लॉकडाउन लगाने या अंकुश बढ़ाने की मांग की जा रही थी, वहीं झारखंड सचिवालय सेवा संघ की ओर से भी मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर राज्य में मिनी लॉकडाउन की मांग की है. संगठन की ओर से साफ कहा गया है कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया, तो वे सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे. हालांकि राज्य सरकार की ओर से अब सचिवालय और संलग्न कार्यालयों में रोस्टर के मुताबिक अधिकतम 50 प्रतिशत पदाधिकारियों और कर्मचारियों से काम करने का आदेश जारी कर दिया गया है और ऑनलाइन बैठकों तथा वर्क टू होम को बढ़ावा देने का आदेश दिया गया है. 

इधर, रांची के कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और दुकानों ने बैनर लगाकर एक पखवाड़े के लिए अपनी दुकानों को बंद करने की जानकारी आम लोगों को दे रहे है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आस्था और विश्वास का केन्द्र- कडियाडीह का पौराणिक महावीर मंदिर

Next Post

युद्ध जैसे हालात, डॉक्टर्स के सहयोग की जरूरत – उपायुक्त

Next Post
युद्ध जैसे हालात, डॉक्टर्स के सहयोग की जरूरत – उपायुक्त

युद्ध जैसे हालात, डॉक्टर्स के सहयोग की जरूरत - उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d