BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नगवा स्थित पथकर प्लाजा को अन्यत्र स्थानांतरितकरने की मांग

by bnnbharat.com
January 2, 2021
in समाचार
प्रदेश कांग्रेस के दो कार्यकारी अध्यक्षों को शोकॉज नोटिस
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी को पत्र लिखकर झारखण्ड राज्य के एन.एच.33 के हजारीबाग नगरपालिका क्षेत्र के नगवा स्थित पथकर प्लाजा को अन्यत्र स्थानान्तरित करने की मांग की है.

कमलेश ने अपने पत्र में लिखा है कि एन.एच.33 बरही से प्रारम्भ होकर हजारीबाग, रामगढ़, रॉंची, बुण्डू, तमाड़, रड़गांव, टाटा, घाटशिला होते हुए बहरागोड़ा तक जाती है, जो बहुत हीं महत्वपूर्ण एवं व्यस्ततम सड़क है. हजारों वाहन प्रतिदिन इस पथ पर आवागमन करते हैं. बरही के रसोईया धमना पर पूर्व से हीं एन.एच. 33 पर पथकर प्लाजा बना हुआ है. दूसरा पथकर प्लाजा बरही से 34 कि.मी. दूर हजारीबाग नगवा हवाई अड्डा के समीप बनाया जा रहा है, जो भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग के नियमों के विरूद्ध है. दोनों पथकर प्लाजा एक ही जिला में पड़ता है. बरही अनुमण्डल का जिला एवं प्रमण्डलीय मुख्यालय हजारीबाग ही है.

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग के नियम एवं भारत के राजपत्र, अधिसूचना संख्या-सा.का.नि. 838(अ) दिनांक 05.12.2008 के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग के उसी सेक्शन पर और एक दिशा में साठ किलोमीटर की दूरी के भीतर कोई अन्य पथकर प्लाजा स्थापित नहीं किया जायेगा. साथ हीं साथ भारत के राजपत्र, अधिसूचना संख्या-ला.का.नि. 638(अ) दिनांक 06.12.2008 के तहत नगरपालिका या स्थानीय नगर क्षेत्र सीमाओं से दस किलोमीटर से अधिक की दूरी पर पथकर प्लाजा स्थापित करेगा. किन्तु किसी भी स्थिति में ऐसी नगरपालिका या स्थानीय नगर क्षेत्र सीमाओं से 5 कि.मी. के भीतर पथकर प्लाजा स्थापित नहीं होगा.

पर बरही स्थित पथकर प्लाजा से नगवा पथकर प्लाजा की दूरी 34 कि.मी. है तथा नगवा पथकर प्लाजा की दूरी हजारीबाग नगरपालिका से करीब 03 कि.मी. है, जो भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग के नियमों के विरूद्ध है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रामेश्वर उरांव कल जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर खूंटी जाएंगे

Next Post

दस दिवसीय ट्राईबल पेंटिंग कार्यशाला प्रारंभ

Next Post
दस दिवसीय ट्राईबल पेंटिंग कार्यशाला प्रारंभ

दस दिवसीय ट्राईबल पेंटिंग कार्यशाला प्रारंभ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d