BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मांग मेरी सिंदूर…किसके नाम की ?

by bnnbharat.com
October 9, 2019
in समाचार
मांग मेरी सिंदूर…किसके नाम की ?
Share on FacebookShare on Twitter

आज हम रेखा के उस एक राज से पर्दा उठाते हैं जिसके बारे में सभी जानना चाहते होंगे . वो राज रेखा के सिंदूर से जुड़ा है. रेखा को आपने हर छोटे-बड़े ईवेंट में सिंदूर लगाए देखा होगा. उनके पति का निधन हो चुका है, फिर रेखा किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं .

रेखा उन हीरोइनों में से एक हैं जो अपने फैंस के लिए आज भी पहेली हैं . पर्दे के पीछे उनकी जिंदगी के बारे में कम लोग ही जानते हैं . रेखा की शादी हुई लेकिन उन्हें पति का सुख नहीं मिला. पति मुकेश अग्रवाल ने खुदकुशी कर ली थी . रेखा के एक्टर विनोद मेहरा के साथ शादी करने की भी खबर आई थी लेकिन उन्होंने इसे गलत बताया था. रेखा को हमेशा सच्चे प्यार की तलाश रही लेकिन उनकी ये तलाश मंजिल तक नहीं पहुंची.

कुछ समय पहले रेखा की बायोग्राफी ‘रेखाः द अनटोल्ड स्टोरी’ में उनकी जिंदगी से जुड़े तमाम रहस्यों से पर्दा उठ गया था. इस किताब को यासीर उस्मान ने लिखा है. किताब लॉन्च होने के बाद ये खबर वायरल हुई कि रेखा, संजय दत्त के नाम का सिंदूर लगाती हैं . कहा गया कि ऐसा किताब में लिखा है .

इस खबर के आने के बाद यासीर उस्मान ने खुद सामने आकर सफाई दी थी . उन्होंने कहा था, ‘ये गलत खबर है. मेरी किताब में ऐसा कुछ नहीं लिखा है . ‘ लोग ठीक से पढ़ते नहीं हैं . ‘ यसीर ने संजय दत्त और रेखा के अफेयर की अफवाह को लेकर पूरा किस्सा भी बताया था .

उन्होंने कहा, ‘रेखा और संजय ने फिल्म 1984 में आई फिल्म जमीन आसमान में साथ काम किया था . इसी फिल्म से उनके अफेयर की खबरें आने लगी थीं. यहां तक कि ये भी अफवाह उड़ी कि दोनों ने शादी कर ली है . अफवाहें बढ़ीं तो संजय दत्त ने मैगजीन को दिए इंटरव्यू में इस खबर को झूठा बताया . ‘

यासीर ने साफ कहा कि संजय और रेखा ने कभी शादी नहीं की थी . इससे साफ है कि रेखा की बायोग्राफी में ऐसी कोई बात नहीं लिखी है . संजय उन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ से परेशान थे. रेखा ने सिर्फ उनकी मदद की थी क्योंकि वो भी इस दर्द को झेल चुकी थीं .

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

देवी प्रतिमा विसर्जन से लौट रहे टेम्पो की ट्रैक्टर से भिडंत

Next Post

वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा – मायावती

Next Post
वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा – मायावती

वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा - मायावती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d