रंजीत कुमार,
सीतामढ़ी: वैदेही नगर के सृजनकर्ता अभिषेक मिश्रा शिशु ने अमर शहीद पं चन्द्रशेखर आजाद की जयंती 23 जुलाई पर ‘सरकारी अवकाश’ घोषित करने एवं इस दिन को ‘शहीद दिवस’ के रूप में मनाने की मांग भारत सरकार से की है.
शिशु ने बताया कि वर्ष 2017 में आज ही के दिन चन्द्रशेखर आजाद जी की 111 वीं जयंती पर उन्होंने भव्य और ऐतिहासिक समारोह का आयोजन करवाया था. जिसका उद्घाटन तत्कालीन A.D.G.P. बिहार गुप्तेशवर पांडेजी I.P.S. ( वर्तमान DGP) ने किया था.
पंडित चन्द्रशेखर आजाद ने भारत को स्वतंत्रता दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी, इस महान क्रांतिकारी ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी.

