BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इनकम टैक्स दायरे में नहीं आने वाले लोगों को 7500 रुपया प्रति माह देने की मांग         

by bnnbharat.com
June 16, 2020
in Uncategorized
इनकम टैक्स दायरे में नहीं आने वाले लोगों को 7500 रुपया प्रति माह देने की मांग         

इनकम टैक्स दायरे में नहीं आने वाले लोगों को 7500 रुपया प्रति माह देने की मांग         

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के देशव्यापी कार्यक्रम के अन्तर्गत शारीरिक दूरी और स्वास्थ्य मंत्रालय के गाईड लाइन का पालन करते हुए झारखण्ड के 24 में से 23 जिलों के 16 जिला मुख्यालय 12 अनुमंडल मुख्यालय,  89 प्रखंडों और 13 शहरी निकायों के अन्तर्गत 323 स्थानों पर सीपीआई (एम) ने  प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित 5 सूत्री मांग – पत्र स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन के रूप मे सौंपा गया.

जिसमें प्रधानमंत्री से आम जनता के हित में शीघ्र कार्रवाई किए जाने की मांग की गयी. पार्टी की ओर से यह मांग की है कि  7500 रुपए अगले 6 महीने तक उन परिवारों को दिया जाए, जो आयकर की सीमा में नहीं आते. सरकारी गोदामों में करोड़ों किलोग्राम अनाज सड़ रहे हैं, इसे चूहे खा रहे हैं, लेकिन सरकार ग़रीबों में इसे नहीं बांट रही है. तत्काल 10 किलोग्राम अनाज अगले 6 महीने तक हर ज़रूरतमंद व्यक्तियों को दिया जाए.

पार्टी की ओर से यह भी कहा है कि बड़े पैमाने पर प्रवासी मज़दूर अपने घर पहुंचे हैं. ग्रामीण इलाक़ों में 200 वर्किंग दिन उन लोगों को मनरेगा के तहत काम दिए जाएं. इसके लिए सरकार तत्काल फंड आवंटित करे. शहरी इलाक़ों में भी रोज़गार की व्यवस्था की जाए. लॉकडाउन के बाद 15 करोड़ लोग बेरोज़गार हुए हैं. उन लोगों को बेरोज़गारी भत्ता दिया जाए.

सीपीआई (एम) के देशव्यापी कार्यक्रम के समर्थन में झारखण्ड मे विभिन्न श्रमिक संगठनों, किसानों, युवाओं – छात्रों, महिलाओं, सांस्कृतिक और सामाजिक संगठनों ने भी सड़कों पर उतरकर एकजुटता प्रदर्शित की. आज के विरोध दिवस में पूरे राज्य मे दस हजार से अधिक पार्टी सदस्यों और समर्थकों की भागीदारी हुई.

पूरे राज्य में आज के कार्यक्रम का नेतृत्व- बोकारो में रामचंद्र ठाकुर, बी. डी. प्रसाद, श्याम सुंदर महतो, धनबाद मे सुरेश गुप्ता और शिव बालक पासवान, लोहरदगा मे दिलीप वर्मा, गुमला में मोहन उरांव, हजारीबाग में गणेश कुमार वर्मा, पूर्वी सिंहभूम में जे. पी. सिंह, गीता झा, स्वपन महतो, जामताड़ा में सुरजीत सिन्हा, लखन मंडल, देवघर (सारठ) में नवल किशोर सिंह, साहेबगंज में मो. इकबाल और असगर आलम, पाकुड़ में नादेर हुसैन, मानिक दुबे, गोड्डा में अशोक साह, दशरथ मंडल, दुमका में एहतेशाम अहमद, सुभाष हेम्ब्रम, कोडरमा मे संजय पासवान, रमेश प्रजापति,सरायकेला-खरसावां मे सूचान महतो, खूंटी मे विरेन्द्र कुमार, गणेश मुंडा, लातेहार में अयुब खान, सुरेन्द्र सिंह, रांची में सुखनाथ लोहरा, सुफल महतो, प्रफुल्ल लिंडा,सुरेश मुंडा, सुभाष मुंडा, रंगोवती देवी और गढवा मे जे. पी. गुप्ता ने किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्यसभा चुनाव: हॉट केक बना आजसू, मुख्यमंत्री ने की सुदेश महतो से मुलाकात

Next Post

शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े का खुलासा करने वाले एसएसपी समेत 14 का ट्रांसफर

Next Post
शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े का खुलासा करने वाले एसएसपी समेत 14 का ट्रांसफर

शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े का खुलासा करने वाले एसएसपी समेत 14 का ट्रांसफर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d