जमशेदपुर: प्रेदश नेतृत्व के निर्देश पर बुधवार को राज्यभर के भाजपाई अपने-अपने घरों में एक दिन के उपवास पर रहे. इसी क्रम में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी अपने आवास पर धरने पर बैठे.
वहीं इस दौरान रघुवर दास अपने हाथों में बैनर पोस्टर के साथ विरोध करते नजर आए. रघुवर दास ने राज्य सरकार से झारखंड के प्रवासी मजदूरों और छात्रों को अविलंब राहत पहुंचाने और उन्हें सुरक्षित झारखंड लाने की मांग की.
साथ ही कोरोना जांच में तेजी लाने और जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने की मांग की.
उधर पूर्व मुख्यमंत्री ने कोरोना जांच में बगैर किसी भेदभाव के तेजी लाने की मांग झारखंड सरकार से की.

