रांची : रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह कार्यालय प्रभारी अजय सिंह ने कोरोना का दूसरा लहर बहुत तेजी से फैल रहा है. हर दिन देश व राज्य में कोरोना का नया रिकॉर्ड दर्ज किया जा रहा है. ऐसे में हर किसी को प्रीकोसन में रहने की जरूरत है.
कांग्रेस नेता अजय सिंह ने रांची जिला प्रशासन एवं रांची नगर निगम से मांग किया है कि राजधानी के हर वार्ड, चौक, चौराहे, गल्ली-मुहल्लों में पूर्व की तरह साफ-सफाई कर पूर्णरूपेण सैनिटाइज करायें. इसके साथ ही भारत सरकार व राज्य सरकार की गाइड लाइन्स का पालन पूरी सख्ती से करायें. उन्होंने कहा कि राजधानी रांची में इस बार ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना अपने चपेट में ले रहा है. सर्तक व सावधानी के साथ कोरोना महामारी से हमलोगों को लडना है और उसे हराना.
उन्होंने आमलोगों से भी अपील की है कि मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर का उपयोग करें. इस बीमारी को गंभीरता से लें, मजाक बिल्कूल न करें. क्योंकि मानव जीवन बहुत महत्वपूर्ण है हर किसी को स्वस्थ्य और सुरक्षित करने की जरूरत है.

