रांची. झारखंड में सूचना अधिकार क़ानून को सशक्त बनाने,झारखंड राज्य सूचना आयोग को मजबूत करो,झारखंड में 10 सूचना आयुक्तों को अविलंब बहाल करने,अल्पसंख्यक समुदाय से भी सूचना आयुक्त को बहाल करो,मुख्य सूचना आयुक्त पूर्व ज़ज़ को बनाओ,पारदर्शिता-जवाबदेही के लिए सूचना अधिकार को मजबूत करो,
झारखंड सरकार सूचना अधिकार क़ानून पर जन जागरूकता फैलाओ,आम आदमी का हथियार सूचना अधिकार,हमारा पैसा-हमारा अधिकार,समयबद्ध सूचना दो– पर्याप्त सूचना दो,द्वितीय अपील की सूचना समयबद्ध किया जाए,भ्रष्टाचारियों में भय सूचना अधिकार क़ानून का होना चाहिए,आम आदमी के अधिकार को बहाल करो,झारखंड सरकार इन सभी मुद्दों पर विचार करो, जैसे मांगों के साथ आज शाम रतन टॉकीज़ चौक (एकरा मस्ज़िद),मेन रोड़,रांची के पास में मौन अपील प्रदर्शन झारखंड सरकार से जन सूचना अधिकार मंच रांची ने किया.
जन सूचना अधिकार मंच,रांची स्लम बस्तियों के शिक्षित नौजवानों ने लॉक डाउन में ही यह संगठन बनाया है,ताकि अब आम आदमी के हथियार सूचना अधिकार से ही हक़ लिया जाएगा और हाशिये के लोगों एव स्लम बस्तियों में उनका हक़ दिलाया जाएगा.साथ ही अब जनता इस रूप में भी हिसाब लेगी,हमारा पैसा–हमारा अधिकार.साथ ही जनसूचना अधिकार मंच रांची द्वारा स्लम बस्तियों के नौजवानों को आरटीआई क़ानून से शिक्षित भी करेगी.
मौन अपील प्रदर्शन में अकरम राशिद,आसिफ़ अहमद गुड्डू,मो एक़बाल बंटी,अबू रेहान,सैय्यद काशिफ़ अहमद,मो मोहसीन अहमद,मो इक़बाल,तनवीर अहमद,मो अदीब,मो बब्बर, नदीम खान आदि उपस्थित थे.

