BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जायज, पर उपद्रव व अशांति फैलाने की छूट नहीं दी जा सकती-कांग्रेस

by bnnbharat.com
January 4, 2021
in समाचार
एक-एक कर नवरत्न कंपनियों को बेचने वाले बीजेपी नेताओं को विकास की बातें करनी शोभा नहीं देती-कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:-  झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव, डा राजेश गुप्ता छोटू ने ओरमांझी में सिर कटी युवती का शव बरामद होने पर दुख प्रकट करते हुए कहा है कि पुलिस प्रशासन अन्य सभी मामलों की तरह इस मामले का भी जल्द से जल्द खुलासा कर पीड़िता को न्याय दिलाने का काम करेगी. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ने इस घटना की आड़ में शरारती और असामाजिक तत्वों द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हमले की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करने की सभी को छूट है लेकिन विरोध प्रदर्शन की आड़ में उपद्रवी तत्वों को अशांति फैलाने की छूट नहीं दी जा सकती.मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला विरोध नहीं एक अपराध है,जिसमें पुलिस के अधिकारी भी घायल हुए है.

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि आज जिस तरह से अचानक से एक सुनियोजित साजिश के तहत मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला करने की कोशिश की गई कि यदि उनके सुरक्षाकर्मी सतर्कतता नहीं बरतते और रूट डायवर्ट कर उन्हें सुरक्षित तरीके से नहीं ले जाते तो आज एक बड़ा हादसा हो सकता था. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना के पीछे जिस तरह की साजिश थी या कोई राजनीतिक षड्यंत्र था इसका तुरंत खुलासा होना चाहिए और.किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए.

प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के काफिले को रोक कर विरोध प्रदर्शन का तरीका कहीं से भी जायज नहीं है और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा पुलिस कप्तान एमबी राव के नेतृत्व में ओरमांझी की घटना का पर्दाफाश हो जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोलकाता में कैलाश विजयवर्गीय के वाहन पर जूता फेंका

Next Post

सीएम के काफिले पर सुनियोजित साजिश के तहत हमला किया गया-जेएमएम

Next Post
सीएम के काफिले पर सुनियोजित साजिश के तहत हमला किया गया-जेएमएम

सीएम के काफिले पर सुनियोजित साजिश के तहत हमला किया गया-जेएमएम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d