पाकिस्तान: महाराजा रणजीत सिंह की लाहौर किले में स्थित एक प्रतिमा से तोड़फोड़ की गई है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. जून 2019 में इस प्रतिमा का अनावरण किए जाने के बाद से यह दूसरा मौका है, जब किले में स्थित ‘मैं जिंदा’ हवेली में 19वीं शताब्दी के सिख शासक महाराजा सिंह की प्रतिमा को विरूपित किया गया.
इस घटना के बाद, अधिकारियों ने उस परिसर को बंद कर दिया, जिसमें महाराजा सिंह की कांस्य की प्रतिमा स्थित है. लाहौर वाल्ड सिटी अथॉरिटी के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि एक किशोर आगंतुक ने शुक्रवार को महाराजा की प्रतिमा की बांह तोड़ दी.
अधिकारी ने कहा, ‘वहां तैनात सुरक्षा गार्ड ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया. संदिग्ध पर पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 295, 295-ए और 427 के तहत मामला दर्ज किया गया है.’ उन्होंने कहा कि संदिग्ध ने पुलिस को बताया कि किले में एक सिख शासक की मूर्ति को देखकर उसकी ‘धार्मिक भावनाएं’ आहत हुईं.

