नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से मोदी सरकार पर ‘नोटबंदी’ और ‘देशबंदी’ को लेकर निशाना साधा है, उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर एक खबर का स्क्रीन शॉट शेयर किया है, जिसमें कहा गया है LSR की एक छात्रा ने इसलिएआत्महत्या कर ली, क्योंकि ‘लॉकडाउन’ की वजह से हुए आर्थिक कष्ट के कारण वो अपनी पढ़ाई की फीस को जमा नहीं कर पाई, जिस पर गहरा दुख जताते हुए राहुल गांधी ने Twitter लिखा है कि इस अत्यंत दुखद घड़ी में इस छात्रा के परिवारजनों को मेरी संवेदनाएं, जानबूझकर की गई ‘नोटबंदी’ और ‘देशबंदी’ से भाजपा सरकार ने अनगिनत घर उजाड़ दिए, यही सच्चाई है. राहुल गांधी का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मालूम हो कि रविवार को ‘नोटबंदी’ के चार साल पूरे होने पर भी राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी करके ‘नोटबंदी’ को हिंदुस्तान के गरीब, किसान, मजदूर और छोटे दुकानदारों पर आक्रमण बताया था, उन्होंने कहा था कि ये गलती हुई नहीं, जानबूझकर की गई थी, राहुल गांधी ने ‘नोटबंदी’ को राष्ट्रीय त्रासदी बताते हुए लोगों से अपनी आवाज बुलंद करने की बात कही थी.

