दुमका: दुमका में कपड़े और जूता-चप्पल की दुकानों को खोलने की इजाजत देने की मांग को लेकर दुकानदारों ने शहर के टीन बाजार चौक पर प्रदर्शन किया और मुख्य मार्ग को जाम किया.
इन दुकानदारों का कहना है कि दो माह से भी अधिक समय से प्रतिष्ठान बंद रखने से उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है, लिहाजा प्रशासन और सरकार उन्हें भी अपनी दुकान खोलने की इजाजत दे.

