BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मूलभूत सुविधाएं न मिलने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

by bnnbharat.com
October 3, 2020
in समाचार
मूलभूत सुविधाएं न मिलने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Share on FacebookShare on Twitter

जगदम्बा प्रसाद शुक्ल,

प्रयागराज: प्रयागराज में घूरपुर थाने की करमा चौकी क्षेत्र के हरिहरपुर सुलतनवा गांव में गांधी जयंती के अवसर पर दोपहर बाद अचानक गांव के  सैकड़ों पुरुष व महिलायें सड़क पर आ गए और प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे. जय महाकाल के बैनर तले प्रदर्शन करने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक थी जो हाथ मे तख्तियां लिए नारेबाजी कर रही थी.

लोगों ने घूरपुर करमा मार्ग को जाम कर दिया जिससे आवागमन पूरी तरह बंद हो गया. ग्रामीण गांव में बुनियादी सुविधाएं न होने के कारण प्रदर्शन कर रहे थे. लोगों का मानना था कि गांव में संपर्क मार्ग, नाली, खड़ंजा, आवास, शौचालय आदि की समस्या है जिसके कारण आज के इस दौर में भी यह गांव विकास की दूरी में बहुत पीछे है.

महिलाओं का आरोप था कि सरकार के लाख प्रयास के बाद भी गांव के लोगों को खुले में शौच जाना पड़ता है. लोगों का प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा ग्राम प्रधान के प्रति भी आक्रोश गांधी जयंती के अवसर पर प्रदर्शन और सड़क जाम की खबर सुनते ही प्रशासन के हाथ पांव फूल गए. सूचना मिलते ही एसओ भुवनेश कुमार चौबे चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार सिंह सहित भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया.

पुलिस के काफी देर तक समझाने बुझाने के बाद लोगों ने गांव के विकास संबंधी प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित ज्ञापन एसओ को सौंपा जिसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जयंती पर याद किये गए बापू

Next Post

महागठबंधन में सुलझा सीटों का पेच, NDA में अभी भी कायम है माथापच्ची

Next Post
महागठबंधन में सुलझा सीटों का पेच, NDA में अभी भी कायम है माथापच्ची

महागठबंधन में सुलझा सीटों का पेच, NDA में अभी भी कायम है माथापच्ची

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d