BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रदर्शनकारियों को विदेशों से की जा रही है फंडिंग : दिलीप घोष

by bnnbharat.com
February 16, 2020
in Uncategorized
प्रदर्शनकारियों को विदेशों से की जा रही है फंडिंग : दिलीप घोष

प्रदर्शनकारियों को विदेशों से की जा रही है फंडिंग : दिलीप घोष

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पिछले दो महीने से ज्यादा दिनों से चल रहा विरोध-प्रदर्शन अब एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है. इसे लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार बयानबाजी भी हो रही है. इसी बीच पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने दावा किया है कि प्रदर्शनकारियों को विदेशों से फंडिंग की जा रही है. घोष के इस बयान ने विवाद पैदा कर दिया है.

दिलीप घोष ने शनिवार को कहा था कि दिल्ली के शाहीन बाग और कोलकाता के पार्क सर्कस में अशिक्षित महिला एवं पुरुष प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें विदेशी फंड से खरीदी गई बिरयानी परोसी जाती है और पैसे दिए जाते हैं.

घोष ने यहां पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि गरीब एवं अशिक्षित महिला और पुरुष सड़कों पर धरना देने के लिए बैठे हुए हैं. उन्हें बिरयानी खिलाई जा रही है जो विदेशों से आए पैसे से खरीदी जा रही है. भाजपा सांसद ने कहा कि चाहे वह दिल्ली का शाहीन बाग हो या कोलकाता का पार्क सर्कस, हर जगह एक ही स्थिति है. बृंदा करात और पी चिदंबरम जैसे लोग इस भीड़ में शामिल होते हैं. कुछ अशिक्षित महिलाएं अपने गोद में बच्चों को लेकर बैठी हैं. वे लोग केवल उनके श्रोता हैं.

घोष के बयान पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस एवं विपक्षी माकपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य मोहम्मद सलीम ने कहा कि जमीनी हकीकत के बारे में जिसे पता नहीं हो वह इन महिलाओं के बारे में ऐसी टिप्पणी नहीं कर सकता है. तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि ऐसी टिप्पणियों से भगवा पार्टी की मानसिकता झलकती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज करेंगे पीएम मोदी वाराणसी का दौरा, देंगे करोड़ों की सौगात

Next Post

दुर्गम इलाकों में लहलहा रही अफीम और गांजे की खेती

Next Post
दुर्गम इलाकों में लहलहा रही अफीम और गांजे की खेती

दुर्गम इलाकों में लहलहा रही अफीम और गांजे की खेती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d