मुरैना: प्रियंका दास आईएएस कलेक्टर मुरैना ने कहा कि वाहक जनित नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत डेगूं निरोधक माह जुलाई 2020 चल रहा है. जिसमें हर व्यक्ति सजग रहे. डेगूं मलेरिया के लार्वा न मिलें. लोग प्रतिदिन कूलर एवं टूटे फूटे बर्तनों से पानी साफ करें, जिससे मच्छर लार्वा न छोड़ सके. स्वास्थ्य टीम पहुंची तो उसे लार्वा मिलने पर 500 रूपये का जुर्माना किया जायेगा. यह बात उन्होंने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अन्तर विभागीय कार्यशाला को संबोधित करते हुये कही. इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम अमरसत्य गुप्ता, समस्त एसडीएम सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.
कलेक्टर दास ने कहा कि मलेरिया एवं अन्य वाहन जन बीमारियों की रोकथाम के लिये जन जागरूकता करना एवं रोगथाम के उपाये करना जरूरी है. इसके लिये नगर निगम भी 47 वार्डो के लिये 21 टीमें बनाकर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें. उन्होंने कहा कि नगर निगम स्वास्थ्य, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की टीम घर-घर जायेंगी.
टीम द्वारा लार्वा सर्वे बुखार के मरीजों की किट के जांच की जायेगी. डेगूं व मलेरिया की रोकथाम की जानकारी दी जावेगी. प्रतिदिन की रिपोर्ट यह टीम प्रस्तुत करेंगी. कलेक्टर ने कहा कि एडिज मच्छर के नियंत्रण हेतु नगर निगम क्षेत्र में फॉगिंग करने के भी निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि डेगूं पॉजीटिव केस निकलता है तो वहां पर 150 घरों में पायरेथम का स्प्रे कराना और उस क्षेत्र में तब तक डेगूं निरोधक कार्रवाही की जाये, जब तक लार्वा रेट 0 न हो जाये.

