BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डेंगू का प्रकोप: बीमारी से 66 लोगों की मौत, 44 हजार से अधिक लोग हुए संक्रमित

by bnnbharat.com
November 6, 2019
in समाचार
डेंगू का प्रकोप: बीमारी से 66 लोगों की मौत, 44 हजार से अधिक लोग हुए संक्रमित

डेंगू का प्रकोप: बीमारी से 66 लोगों की मौत, 44 हजार से अधिक लोग हुए संक्रमित

Share on FacebookShare on Twitter

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में डेंगू के प्रकोप ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है. इस वर्ष अभी तक मच्छर जनित बीमारी डेंगू के 44 हजार से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 66 लोगों की मौत हो चुकी है.

इसस पहले वर्ष 2011 में पाकिस्तान में डेंगू के 27 हजार मामले रिकॉर्ड किये गये थे लेकिन डेंगू से मरने वालों की संख्या 370 थी जो वर्तमान संख्या से करीब छह गुना अधिक थी.

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ के रोग निगरानी प्रभाग के प्रमुख डॉ. राण सफदर ने बताया कि इस वर्ष दुनिया भर में डेंगू के मामलों की अभूतपूर्व संख्या दर्ज हुई है. उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान में अन्य देशों के मुकाबले अत्यधिक सुधार हुआ है.

डॉ. सफदर ने बताया कि इस वर्ष डेंगू की चपेट में 44 हजार लोग आये है और इस बीमारी से 66 लोगों की जान गयी है. उन्हाेंने कहा कि देश के अधिकतर इलाकों में डेंगू मच्छर के संचरण का मौसम लगभग खत्म हो गया है. उन्होंने कहा कि कराची देश का एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जहां सिंध से न केवल 94 प्रतिशत मामले सामने आए बल्कि वहां चालू वर्ष के अंत तक डेंगू के मामले सामने आना जारी रह सकता है.

वर्तमान वर्ष में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार देश में डेंगू के कुल 44415 मामले सामने आ चुके हैं. इसमें इस्लामाबाद से 12433 मामले, सिंध से 10142, पंजाब से 9260, खैबर पख्तुन्ख्वा से 7346 ओर बलूचिस्तान से 3051 मामले सामने आये हैं. इसके अलावा 3383 मामले अन्य क्षेत्राें से आये हैं.

सिंध में डेंगू से कम से कम 26 की मौत हुई है, इस्लामाबाद में 22, पंजाब में 14, बलूचिस्तान में तीन और एक अन्य क्षेत्र में हुई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अयोध्या राम मंदिर पर फैसला कभी भी, सद्भावना और शांति कायम करने की अपील

Next Post

अस्पताल में एक जगह से दूसरी जगह दौड़ता रहा पिता, इलाज के अभाव में बच्ची ने तोड़ा दम

Next Post
अस्पताल में एक जगह से दूसरी जगह दौड़ता रहा पिता, इलाज के अभाव में बच्ची ने तोड़ा दम

अस्पताल में एक जगह से दूसरी जगह दौड़ता रहा पिता, इलाज के अभाव में बच्ची ने तोड़ा दम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d