BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ग्वालियर में बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप

by bnnbharat.com
September 28, 2019
in Uncategorized
ग्वालियर में बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप

Dengue outbreak is increasing in Gwalior

Share on FacebookShare on Twitter

ग्वालियरः मध्य प्रदेश के ग्वालियर, चंबल संभाग में डेंगू का डंक अब लोगों को बीमार करने लगा है, ग्वालियर के गजरा राजा मेडिकल कॉलेज में ग्वालियर चंबल संभाग के जिलों से 33 ब्लड सैंपल जांच के लिए लैब में पहुंचे थे, इनमें से 14 मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है.

इससे पहले भी इस सीजन में एक दर्जन से अधिक डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं. हालांकि जिला स्वास्थ्य विभाग का अपना अलग दावा है उनका कहना है कि डेंगू का मौसम शुरू होने के पहले ही ग्वालियर के अलग-अलग इलाकों में डेंगू के लार्वा का सर्वे का काम किया गया है और जहां भी डेंगू का लार्वा मिला है वहां फॉगिंग आदि कराई गई है. इसके साथ ही कुछ प्रतिष्ठानों पर जुर्माने भी लगाए गए हैं, लेकिन इन सबके बावजूद डेंगू के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं.

पिछले साल ग्वालियर चंबल संभाग में 1000 से अधिक डेंगू के मरीज सामने आए थे, जिनमें से 9 लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई थी. वहीं शहर में लगातार सामने आ रहे डेंगू के मरीजों को देखते हुए कलेक्टर अब सख्त कार्रवाई करने के मूड में हैं. डेंगू लार्वा नष्ट करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को 24 घंटे काम करने के लिए तैनात किया गया है. साथ ही कलेक्टर का कहना है कि जो अधिकारी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं, उनको नोटिस जारी किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जन्म लेने वाली हर बेटी के नाम पर पिता लगायेंगे 5 पौधे, होगी नेम प्लेट

Next Post

SBI में 477 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी

Next Post
SBI में 477 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी

SBI में 477 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d