BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बाबा बैद्यनाथ की झलक को दर्शाते हुए देवघर एयरपोर्ट परिसर का प्रारूप होगा तैयारः-उपायुक्त… .

by bnnbharat.com
December 19, 2020
in समाचार
कार्य में कोताही या अनुशासनहीनता बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्रवाईः-उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

टर्मिनल बिल्डिंग और एटीसी टाॅवर के निर्माण कार्य में लायें तेजीः-उपायुक्त…

तीव्र गति व टीम भावना के साथ कार्य करने वाले अधिकारियों के कार्यशैली की उपायुक्त ने की सराहना….

एयरपोर्ट परिसर के आस-पास नियमों के अनुसार हो निर्माण कार्यः-उपायुक्त….

Deoghar:– आज दिनांक-19.12.2020 उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में देवघर हवाई अड्डा के निर्माण कार्य से जुड़े प्रगति कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन निर्माणाधीन हवाई अड्डा अवस्थित प्रोजेक्ट भवन में किया गया. इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को बेहतर गति व आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की गति पर संतोष जाहिर करते हुए सभी का आभार प्रकट किया.
इसके अलावे समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने पूर्व में दिये गये निर्देंशों के आलोक में पूर्ण हो चुके कार्यों के अलावा चल रहे कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को तय समय पर निर्माण कार्य पूर्ण कर लेने का निदेश दिया. साथ हीं संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निदेशित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि एयरपोर्ट के आस-पास किसी प्रकार का अवैध निर्माण कार्य न हो इसका विशेष रूप से ध्यान रखें. वहीं आदेश के उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर सुसंगत धाराओं के साथ आवश्यक व कड़ी कार्रवाई करें, ताकि अवैध निर्माण करने वाले लोगों को ये समझ आ जाय कि एयरपोर्ट परिसर के रेड जाॅन, येलो जाॅन व ग्रीन जाॅन में बिना अनुमति के निर्माण कार्य करना कानून अपराध है. इस कार्य हेतु एयरपोर्ट के अधिकारियों को सजग रहते हुए जिला प्रशासन को सहयोग करने का निदेश उपायुक्त द्वारा दिया गया.
बैठक के दौरान अंतिम चरण के कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दी गयी कि पेड़ों की कटाई-छटाई के का कार्य सोमवार को हाई पावर कमिटि के स्वीकृति के उपरांत एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों व वन प्रमंडल के अधिकारियों द्वारा आपसी समन्वय के साथ पूर्ण कर लिया जाय. साथ हीं हवाई अड्डा परिसर में जलापूर्ति व्यवस्था को भी पेयजल एंव स्वच्छता प्रमंडल, देवघर द्वारा पूर्ण कर लिया गया है. इसके अलावे हवाई अड्डे के आस-पास के क्षेत्रों में बिजली के कार्यों के अलावा अंडरग्राउंड केबलिंग के कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि दिसम्बर तक सभी कार्यों को पूर्ण करते हुए बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से एयरपोर्ट परिसर पर शुरू कर दें. साथ हीं हवाई अड्डा अन्तर्गत ट्वींन कैरेज रोड निर्माण के संबंध में कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, को उपयुक्त ने निदेशित किया कि एयरपोर्ट के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को तय समय पर पूर्ण कर लें.
■ उपायुक्त ने निर्माणाधीन टर्मिनल बिल्डिंग और एटीसी टाॅवर का किया निरीक्षण….
बैठक के पश्चात उपायुक्त श्री मंजनाथ भजंत्री ने टर्मिनल बिल्डिंग और एटीसी टाॅवर का निरीक्षण करते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों को निदेशित किया कि अन्य कार्यों के साथ इन दोनों भवनों के निर्माण कार्य में भी तेजी लाने की आवश्यकता है, ताकि एयरपोर्ट शुरू होने के बाद जल्द से जल्द इन भवनों के अधूरे कार्य को पूर्ण कर लिया जाय.
■ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक निदेश….
इसके अलावे उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों व बैठक में उपस्थित पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि श्री मंगल सिंह जामूदा को निदेशित किया कि एयरपोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारी पूर्ण कर लें, ताकि जरूरत के अनुरूप पुलिस के जवानों की प्रतिनियुक्ति की जा सके.
बैठक में उपरोक्त के अलावे एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक श्री संदीप ढिंगरा, उप विकास आयुक्त श्री संजय सिन्हा, अपर समाहर्ता श्री चन्द्र भूषण प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिनेश कुमार यादव, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, देवघर श्री डीएन साहू, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, देवघर श्री आनन्द कुमार सिंह, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, हेडक्वार्टर डीएसपी श्री मंगल सिंह जामूदा, वन विभाग के प्रतिनिधि, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, देवघर श्री जितेन्द्र यादव, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, मोहनपुर श्री अशोक कुमार, अंचलाधिकारी, श्रीमती प्रीतिलता किस्कू, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, नगर निगम के अधिकारी एवं अन्य अधिकारगण उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नावाडीह प्रखंड अंतर्गत दिनांक 21 एवं 22 दिसंबर 2020 को दो दिवसीय राजस्व शिविर का आयोजन प्रखण्ड के राजस्व ग्राम के पंचायत भवनों में किया गया है

Next Post

1 सालों में राज्य बैक टू पवैलियन हो गया है-दिलीप सैकिया

Next Post
1 सालों में राज्य बैक टू पवैलियन हो गया है-दिलीप सैकिया

1 सालों में राज्य बैक टू पवैलियन हो गया है-दिलीप सैकिया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d