BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देवघर : फाइलेरिया मुक्ति अभियान को लेकर उपायुक्त ने दिया आवश्यक दिशा निर्देश

10 से 20 अगस्त तक जिले में वृहत स्तर पर चलाया जाएगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान

by bnnbharat.com
July 31, 2020
in Uncategorized
देवघर : फाइलेरिया मुक्ति अभियान को लेकर उपायुक्त ने दिया आवश्यक दिशा निर्देश

देवघर : फाइलेरिया मुक्ति अभियान को लेकर उपायुक्त ने दिया आवश्यक दिशा निर्देश

Share on FacebookShare on Twitter

देवघर : देवघर के उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में फाइलेरिया विलोपन के उद्देश्य से एमडीए-2020 कार्यक्रम का आयोजन आज समाहरणालय सभागार में किया गया। इस मौके पर उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि आगामी 10 से 20अगस्त तक लोगों को डी0ई0सी0 एवं एलवेंडाजोल की दवा खिलाई जानी है एवं इसके तहत् दिनांक-10 से 12 अगस्त, 2020 को चिन्हित सभी आंगनबाड़ी केंद्र, स्वा० उपकेंद्र, प्रा० स्वा० उपकेंद्र, सामुदायिक स्वा० केंद्र, वार्ड कार्यालय आदि के फाइलेरिया बूथ पर दवा खिलायी जायेगी। साथ हीं दिनांक-13 से 20 अगस्त, 2020 तक छुटे हुए व्यक्तियों को दवा वितरक यथा-सहिया, सेविका एवं स्वयं सेवियों द्वारा घर-घर जाकर डी०ई०सी० एवं एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि फाइलेरिया की दवा खिलाते वक्त दवा वितरक इस बात का विशेष ध्यान रखे कि दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, वृद्ध, गर्भवती महिलाएं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को दवा न खिलाया जाय। शेष सभी लोगों द्वारा उनके उम्र के अनुसार डी0ई0सी0 एवं एलवेंडाजोल की दवा ली जा सकती है। उनके द्वारा आगे बतलाया गया कि इसके तहत् 01-02 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की आधी गोली पानी मे मिलाकर दी जानी है एवं 02-05 वर्ष तक के बच्चों को डी0ई0सी0 की एक गोली व एलवेंडाजोल की एक गोली दी जानी है एवं 06-14 वर्ष तक के बच्चों को डी0ई0सी0 की दो गोली एवं एलवेंडाजोल की एक गोली लेनी है। वहीं 15 वर्ष से ऊपर के सभी व्यक्तियों को डी0ई0सी0 की तीन गोली एवं एलवेंडाजोल की एक गोली का सेवन करना है। इससे यह फायदा होगा कि जिन लोगों के रक्त में माईक्रो फाइलेरिया का परजीवी मौजूद है परन्तु वर्तमान में उसका लक्षण परिलक्षित नहीं हो रहा है, उनके द्वारा समय-समय पर इस दवा की खुराक लेने से फाइलेरिया जैसे बीमारी से उनका बचाव हो सकता है।
साथ हीं उन्होंने कहा कि फाइलेरिया बीमारी से बचाव का एक मात्र उपाय डी0ई0सी0 एवं एलवेंडाजोल की दवा का सेवन करना है एवं इसका हमारे शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। उनके द्वारा आगे कहा गया कि एम0डी0ए0 कार्यक्रम की सफलता हेतु कुल 6299 दवा वितरकों (सहिया, सेविका या स्वयं सेवी) एवं 630 पर्यवेक्षकों का सहयोग लिया जा रहा है, जिनके माध्यम से कुल 15,74,716 व्यक्तियों को इस वर्ष एम0डी0ए0 कार्यक्रम के तहत् फाइलेरियारोधी दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जन-जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से भी लोगो को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को फाइलेरियारोधी दवा का सेवन करने हेतु प्रेरित किया जा सके।
बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा विभिन्न विभागों यथा- महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, वन एवं पर्यावरण विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल संसाधन विभाग आदि के पदाधिकारियों को निदेशित किया गया कि उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी अपनी अहम भूमिका निभाएं और प्रयास करें कि अधिक से अधिक लोगों को फाईलेरियारोधी दवा खिलाई जाय, ताकि हमारे आने वाले पीढ़ी को इस बीमारी से छुटकारा मिले। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में कोरोना का संक्रमण भयावह है। ऐसे में आवश्यक है कि सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सैनिटाइजर आदि सभी सुरक्षा मानकों का प्रयोग करते हुए लोगो को फाईलेरियारोधी दवा खिलायी जाय एवं इसके प्रति जागरूक किया जाय।
इस मौके पर उपरोक्त के अलावे उपविकास आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल, सिविल सर्जन डॉ0 विजय कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी रणवीर सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीता कुजूर, डीपीएम जेएसएलपीएस प्रकाश रंजन, मलेरिया पदाधिकारी गणेश कुमार, डीपीएम स्वास्थ्य विभाग नीरज कुमार एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लोवाडीह में इंजीनियर फांसी के फंदे में झूला

Next Post

धनबाद : जनता दरबार में कई समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान

Next Post
धनबाद : जनता दरबार में कई समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान

धनबाद : जनता दरबार में कई समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d