BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देवघर: कोरोना महामारी के कारण इस बार महाशिवरात्रि पर नहीं होगा शिव बारात का आयोजन

by bnnbharat.com
February 13, 2021
in समाचार
देवघर: कोरोना महामारी के कारण इस बार महाशिवरात्रि पर नहीं होगा शिव बारात का आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: देवघर में इस बार महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात का आयोजन नहीं होगा. कोरोना महामारी को देखते हुए महाशिवरात्रि महोत्सव समिति ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. पिछले 27 वर्षों से देवघर में महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा की भव्य महाबारात का आयोजन हो रहा है. देवघर महाशिवरात्रि आयोजन समिति द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर शाम में भव्य महाबारात का भी आयोजन किया जाता है. 

देवघर महाशिवरात्रि आयोजन समिति के महामंत्री ताराचंद्र जैन ने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा की बारात नहीं निकलने का सभी को काफी अफसोस है. लेकिन कोरोना के कारण भारी मन से यह निर्णय लेना पड़ा है. समिति ने श्रद्धालुओं से क्षमा याचना की है. इस बार महाशिवरात्रि 11 मार्च को है.

पिछले 27 वर्षों से देवघर में महाशिवरात्रि के अवसर पर समिति द्वारा बाबा की भव्य महाबारात का आयोजन किया जाता रहा है. देवता-दानव, भूत-प्रेत, हाथी-घोड़े सहित रंगीन रोशनी से सुसज्जित बैंड बाजे के साथ नाचते-थिरकते बाबा के बाराती-पृथ्वी पर देवलोक का अहसास कराने की भव्यता के साथ भोलेनाथ की बारात निकलती है.

इस महाबारात में देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं. बारात में शामिल होने का इन्हें सालों भर इंतज़ार रहता है. प्रत्येक साल यहां पर लाखों की संख्या में भीड़ जुटती है. लेकिन इस वर्ष कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण महाशिवरात्रि महोत्सव समिति ने बारात का आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया है.

कोरोना के कारण इस बार महाबारात के आयोजन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी. अंततः समिति की महत्वपूर्ण बैठक में यह फैसला किया गया. इतने बड़े पैमाने पर आयोजित होने वाले इस महाबारात की काफी पहले से तैयारी की जाती है. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अब झारखंड में उठी रिहाना के सौंदर्य प्रसाधन ब्रांड पर प्रतिबंध लगाने की मांग

Next Post

VRS लेने पर विचार कर रहे IPS एमवी राव, किसान बनने की है इच्छा

Next Post
सोशल मीडिया पर जहर फैलाने वाले और सुपारी किलर में कोई अंतर नहीं: डीजीपी एमवी राव

VRS लेने पर विचार कर रहे IPS एमवी राव, किसान बनने की है इच्छा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d