देवघर : अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल दण्डाधिकारी विशाल सागर ने आज मां ललिता हाॅस्पिटल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, जसीडीह एवं बसुआडीह कोविड सेन्टर आदि का निरीक्षण किया गया. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों व चिकित्सकों को निर्देशित किया गया कि स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करें. साथ ही उनके द्वारा संबंधित अधिकारियों को अन्य दिशा निर्देश भी दिया गया. अनुमंडल पदाधिकारी ने कोरोना वायरस से बचाव हेतु संक्रमित व्यक्तियों के लिए उपचार, जांच, बेड, रख-रखाव व अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सहित स्वच्छता व्यवस्था आदि की पूरी जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी आवश्यक तैयारी दुरुस्त रखें. इसके अलावा उनके द्वारा एमटीसी, मेडिसीन स्टाॅक एवं डिलिवरी रजिस्टर आदि की जांच की गयी एवं संबंधित अधिकारियों एवं चिकित्सकों से बात करते हुए सभी आवश्यक जानकारी ली गई एवं लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा का पूर्ण रूप से ध्यान रखने का निर्देश दिया गया.
लोगों को कोरोनो संक्रमण व इसके बचाव के प्रति करें जागरूकः अनुमंडल पदाधिकारी….
निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी विशाल सागर द्वारा संबंधित चिकित्सकों को निर्देशित किया गया कि प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को कोरोना के दुष्प्रभाव एवं इससे बचाव के प्रति जागरूक करें. इसके अलावा उन क्षेत्रों के अस्पताल एवं स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों को भी कोरोना से संबंधित समुचित जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक होकर सतर्क हो सके.
इस दौरान उपरोक्त के अलावे प्रशिक्षु आईएएस संदीप मीणा, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, देवघर एवं संबंधित अधिकारी, चिकित्सक आदि उपस्थित थे.

