BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना संक्रमित 6 मरीजों के पूर्ण स्वस्थ होने के बाद रेलवे अस्पताल से किया गया विदा

by bnnbharat.com
July 3, 2020
in Uncategorized
कोरोना संक्रमित 6 मरीजों के पूर्ण स्वस्थ होने के बाद रेलवे अस्पताल से किया गया विदा

कोरोना संक्रमित 6 मरीजों के पूर्ण स्वस्थ होने के बाद रेलवे अस्पताल से किया गया विदा

Share on FacebookShare on Twitter

चाईबासा: उपायुक्त अरवा राजकमल एवं पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा की उपस्थिति में आज 06 व्यक्तियों को कोरोना संक्रमण से पूरी तरह स्वस्थ होने के उपरांत कोविड-19 समर्पित अस्पताल से अपने घरों के लिए रवाना किया गया.

इस अवसर पर उपायुक्त अरवा राजकमल ने कहा कि अभी तक पश्चिमी सिंहभूम जिले में जितने भी कोविड-19 के पॉजिटिव मामले आए हैं उसकी संख्या 58 थी. आज डिस्चार्ज किए जा रहे हैं 6 व्यक्तियों को शामिल करते हुए कोरोना वायरस को मात देने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या 57 हो गई है. डॉक्टरों की देखरेख में कोरोना संक्रमित मरीजों की समुचित देखभाल की गई. मेडिकल टीम के दिन-रात की मेहनत का परिणाम है कि 58 संक्रमित मामलों में से 57 व्यक्ति पूर्णतः स्वस्थ होकर अपने घरों के लिए जा चुके हैं. कोरोना संक्रमण को मात दे चुके सभी 57 व्यक्तियों की दो बार जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के उपरांत सभी को प्रोटोकॉल के अनुसार डिस्चार्ज किया गया है.

उपायुक्त ने कहा कि जिला में एक व्यक्ति अभी भी इलाजरत है. उनका भी टेस्ट सैंपल नेगेटिव ही आया है, परंतु राज्य सरकार की मार्ग निर्देशिका के अनुसार कम से कम 10 दिन ऑब्जर्वेशन में रखा जाना है. अगले 3 दिन चिकित्सक उनको अपनी संपूर्ण निगरानी में रखेंगे और यदि उक्त व्यक्ति में बुखार इत्यादि जैसे किसी प्रकार के लक्षण नहीं दिखते हैं तो जांच के उपरांत उनको भी डिस्चार्ज कर दिया जाएगा.

उपायुक्त ने कहा कि कुल 58 मामलों में तकनीकी रूप से देखा जाए तो सभी 58 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है. जिनमें से 57 को डिस्चार्ज किया जा चुका है एक व्यक्ति अंडर ऑब्जर्वेशन है.

अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर कोरोना वायरस से लोहा लेने वाले चिकित्सक, पुलिस और सिविल प्रशासन के पदाधिकारी एवं कर्मी धन्यवाद के पात्र.

उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 से लोहा लेने के लिए अग्रिम पंक्ति पर खड़े होकर कार्य करने वाले सभी चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, अन्य अस्पताल कर्मी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस के सिपाही, जवान, सिविल प्रशासन के सभी पदाधिकारी, कर्मी और जो भी किसी भी रूप में जिला प्रशासन के साथ जुड़े रहे हैं सभी के कठोर परिश्रम से हम कोरोना को मात दे पाए हैं. अन्य जिलों से आने वाले मजदूर भाई-बहन जिन्हें क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया, क्वारंटाइन सेंटर में समुचित व्यवस्था को बनाए रखना, स्वास्थ्य संबंधी जांच करना, केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए सभी पदाधिकारियों ने का मेहनत की है. हजारों की संख्या में पुलिस फोर्स और सिविल प्रशासन के पदाधिकारी, चिकित्सकों ने कार्य किया है. सभी को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं.

कोरोना वायरस के साथ हमारी लड़ाई अभी काफी लंबी है

उपायुक्त ने कहा कि कोरोना वायरस के साथ हमारी लड़ाई अभी काफी लंबी है. फिलहाल खुश हो सकते हैं कि जिले में पॉजिटिव आए 58 मामलों में से सभी ठीक हो चुके हैं परंतु भविष्य में इसकी चुनौतियों से पूरी तरह से सावधान रहना है. अभी भी अंतर जिला आवागमन जारी है. अन्य जिलों से, राज्य जिलों और दूसरे देशों से भी राज्य और जिला में मजदूर भाई बहनों का आवागमन जारी है. इसलिए सभी नागरिकों से मेरी अपील है कि कृपया मास्क पहनें सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन जरूर करें और जो भी आवश्यक दिशा निर्देश सरकार द्वारा दिए गए हैं और समय-समय पर दिए जाते हैं लॉकडाउन के दौरान उन सभी नियमों का अनुपालन करते रहें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

20 आंगनवाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण को लेकर बैठक आयोजित

Next Post

जेपीएससी अभ्यर्थियों ने सीएम से मुलाकात की

Next Post
जेपीएससी अभ्यर्थियों ने सीएम से मुलाकात की

जेपीएससी अभ्यर्थियों ने सीएम से मुलाकात की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d