BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खाद्य आपूर्ति विभाग एवं डीलर की सांठगांठ से उपभोक्ताओं को मिल रही है कम राशन

by bnnbharat.com
April 8, 2020
in Uncategorized
खाद्य आपूर्ति विभाग एवं डीलर की सांठगांठ से उपभोक्ताओं को मिल रही है कम राशन

खाद्य आपूर्ति विभाग एवं डीलर की सांठगांठ से उपभोक्ताओं को मिल रही है कम राशन

Share on FacebookShare on Twitter

गोड्डा: बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के केवां पंचायत अंतर्गत परबत्ता गांव के लाइसेंसी डीलर मोहम्मद जैनुल के द्वारा राशन वितरण में बड़ी गड़बड़झोल करने का मामला प्रकाश में आया है. मालूम हो कि डीलर मोहम्मद जैनुल के जनवितरण प्रणाली के दुकान का लाइसेंस परबत्ता गांव के नाम से बना है, लेकिन इसी बीच कुछ दिनों से प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के साथ हुए मधुर संबंध से डीलर मनमानी पर उतर आए हैं और परबत्ता से करीब दो किलोमीटर दूर गोपिचक गांव में आकर राशन का वितरण कर बड़ी गड़बड़झोल को अंजाम दे रहे हैं.

Also Read This: अब इंसानों के बाद बंदरों पर कोरोना का कहर, जानें पूरी बात

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में डीलर के द्वारा परबत्ता में ही राशन दिया जा रहा था लेकिन पिछले चार महीने से सम्बंधित विभाग के मिलीभगत से दो किमी दूर राशन का वितरण कर रहे हैं. वहीं राशन दुकानदार के द्वारा पांच किलो प्रति यूनिट से मिलने वाले राशन में प्रत्येक व्यक्ति से आधा किलो चावल काट कर दिया जा रहा है, जिसको लेकर ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा, लेकिन पदाधिकारी का भरपूर सह प्राप्त कर चुके डीलर किसी की एक न सुनी और मनमानी पूर्ण तरीके से राशन का वितरण करते रहे.

विदित हो कि कोरोना जैसी महामारी को लेकर अभी पूरे देश में लॉक डाउन चल रहा है और सरकार के तरफ से घरों से बाहर नहीं निकलने के लिए सभी राशन कार्डधारियों को अतिरिक्त माह का भी राशन दिया जा रहा है, जिससे सोशल डिस्टेंस बना रहे और लोग अपने-अपने घरों से कम बाहर निकल सके, लेकिन बसंतराय के एक डीलर के द्वारा इस प्रकार के मनमानी से पूरे सरकारी तंत्र एवं विभागीय आदेश के फरमान की धज्जियां उड़ा दी है.

Also Read This: सखी मंडल की दीदियों द्वारा बनाया जा रहा तुलसी एवं लेमनग्रास युक्त सैनिटाइजर

वहीं ग्रामीण मोहम्मद खुर्शीद, मोहम्मद मकबूल, मोहम्मद जैनूल, मोहम्मद हासिम, मोहम्मद सब्बीर, मोहम्मद फखरुद्दीन, मोहम्मद मकबूल, मोहम्मद इसराइल सहित कई कार्डधारियों ने जिला उपायुक्त एवं जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी से राशन दुकानदार मोहम्मद जैनुल के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

TPC उग्रवादियों ने मांझीपाड़ा गांव पर हमला कर जमकर मचाया उत्पात, 5 की पिटाई

Next Post

इमरजेंसी वाली सोच दिखा रही है कांग्रेस: भाजपा

Next Post
इमरजेंसी वाली सोच दिखा रही है कांग्रेस: भाजपा

इमरजेंसी वाली सोच दिखा रही है कांग्रेस: भाजपा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d