उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग का प्रभार भी बीमार रहने तक अपने पास रखा, दिवंगत हाजी हुसैन अंसारी के विभाग की जिम्मेवारी चंपई को मिली
रांची:- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से गंभीर रूप से बीमार शिक्षा जगरनाथ महतो के विभाग को अपने पास रख लिया है. इस संबंध में मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर आज राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के आदेश पर अधिसूचना जारी कर दी गयी.
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री ने जगरनाथ महतो के उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग को भी अपने पास ही रख लिया है. जबकि परिवहन और कल्याण मंत्री चंपई सोरेन को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का दायित्व सौंपा गया है. यह विभाग पूर्व में दिवंगत हाजी हुसैन अंसारी के पास से था.
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमित जगरनाथ महतो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका लंग्स ट्रांसप्लांटेशन की तैयारी की जा रही है. जबकि कोरोना संक्रमित अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का पिछले दिनों निधन हो गया था.

