BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अनुशासनहीनता और कार्य में कोताही बरतने वालों पर की जाएगी विभागीय कार्रवाई: उपायुक्त

by bnnbharat.com
September 2, 2020
in समाचार
अनुशासनहीनता और कार्य में कोताही बरतने वालों पर की जाएगी विभागीय कार्रवाई: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

■ बेहतर कार्य करते हुए कोरोना संक्रमित मरीजों को रखें ख्याल: उपायुक्त

■ भोजन की गुणवत्ता के साथ साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यानः उपायुक्त

देवघर: उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी कमलेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आज कोरोना वायरस के संदिग्ध व्यक्ति का पहचान, संक्रमित व्यक्तियों के लिए उपचार की व्यवस्था, जांच, बेड, रख-रखाव, साफ-सफाई व अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपायुक्त द्वारा प्रखंडों में कोरोना संक्रमित मरीजों की जानकारी लेते हुए सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि सभी चिन्हित मरीजों को जल्द से जल्द कोविड केयर सेंटर ले जाकर उनका उचित देखभाल करना सुनिश्चित किया जाय.

तत्पश्चात उपायुक्त द्वारा देवघर जिलान्तर्गत सभी चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को निदेशित किया गया कि बाहर के राज्यो से जो भी व्यक्ति देवघर जिला आ रहे है, उनका कोविड जांच कराए एवं यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आता है तो उन सभी को क्वारंटाइन सेंटर में 14 दिनों के लिए भर्ती कराकर उनका ईलाज किया जाय.

साथ ही उनका दुबारा कोरोना जांच रिपोर्ट जब तक निगेटिव न आये तब तक उन्हें कोविड सेन्टर मुक्त न किया जाय. इसके अलावा उपायुक्त द्वारा होम आइसोलेशन के संबंध में चर्चा करते हुए सिविल सर्जन को निदेशित किया गया कि जो भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति होम आइसोलेशन में रहना चाह रहे हैं, उनका निर्धारित प्रपत्र में रिपोर्ट ले एवं समय-समय पर सभी का जांच करते रहें. साथ हीं इस बात का भी ध्यान रखा जाय कि संबंधित मरीज द्वारा सही तरीके से दवा, काढ़ा, व्यायाम आदि लिया जा रहा हो एवं वे आईसोलेशन की अवधि में कतई बाहर न निकलें.

साथ ही उपायुक्त द्वारा सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोविड हॉस्पिटल/कोविड केयर सेंटर में जिन डॉक्टर, ए०एन०एम०, वार्ड ब्यॉय, सफाई कर्मी की नियुक्ति है, वे सभी अपने निर्धारित पाली में उपस्थित रहे. उपायुक्त द्वारा आगे कहा गया कि नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए इंसिडेंट कमांडर की प्रतिनियुक्ति की गई है.

अतः आप सभी इंसिडेंट कमांडर कोविड-19 से सबंधित दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करवाते हुए जिला में कुल कितने एक्टिव मरीज है, कितने एक्टिव मरीज हाॅस्पिटल में, कितने कोविड केयर सेंटर में है, कितने अस्पताल में है, कितने मरीजों को ठीक होने के उपरांत अस्पताल से छुट्टी दिया जा चुका है आदि का अद्यतन रिपोर्ट तैयार रखे एवं जिला द्वारा मांगे जाने पर अविलम्ब उपलब्ध कराया जाय. इसके अलावा उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निदेश दिया कि जितने भी कोविड केयर सेंटर है सभी मे पल्स ऑक्सिमिटर, ऑक्सिजन सिलिण्डर पहुँचना सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से आसानी से निपटा जा सके.

इस दौरान उपायुक्त द्वारा सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि कोरोना से ग्रसित मृत शरीर के दाह-संस्कार हेतु अपने-अपने क्षेत्रों में जगह का चयन कर ले एवं नियमानुसार सभी का दाह संस्कार कराए. साथ ही उन्होंने जगह के चयन के संबंध में कहा कि वैसे जगह का चयन करें जो एकांत में हो और लोगो को किसी प्रकार की समस्या न हो. उपायुक्त द्वारा आगे सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि कोरोना की वजह से मृत व्यक्ति के शरीर को ले जाने हेतु मोक्ष वाहन तैयार रखे एवं आवश्यकतानुसार समन्वय स्थापित कर कार्य करें.

तत्पश्चात उपायुक्त द्वारा नवनियुक्त 9 प्रशिक्षु कार्यपालक दंडाधिकारी को बधाई देते हुए कोरोना संक्रमण के दरम्यान अपना बेहतर देने हेतु उन्हें उचित दिशा निर्देश दिया गया. साथ ही सभी को एक-एक प्रखण्ड के साथ टैग किया गया. उनके द्वारा आगे सभी से कहा गया कि आप सभी अपने-अपने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के साथ मिलकर अपना बेहतर दे,  ताकि जिले के कोरोना संक्रमित मरीजों को और भी अच्छी सुविधा मुहैया करायी जा सके.

इस मौके पर उपरोक्त के अलावे उपविकास आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल, अपर समाहर्ता चंद्र भूषण प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी विशाल सागर, जिला परिवहन पदाधिकारी फिलबीयूस बारला, प्रशिक्षु आई.ए.एस संदीप मीणा, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी राजीव कुमार, सभी प्रखंड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपनी मांगों के समर्थन में झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने की बैठक

Next Post

भू माफियाओं के खिलाफ अब होगी आर-पार की लड़ाई: बंधु तिर्की

Next Post
बंधु तिर्की ने CM को लिखा पत्र, सरकारी कार्यालयों को खोलने के आदेश को निरस्त करने का आग्रह किया

भू माफियाओं के खिलाफ अब होगी आर-पार की लड़ाई: बंधु तिर्की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d