BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कार्य में लापरवाही या अनुशासनहीनता पर होगी विभागीय कार्रवाईः उपायुक्त

by bnnbharat.com
August 22, 2020
in Uncategorized
कार्य में लापरवाही या अनुशासनहीनता पर होगी विभागीय कार्रवाईः उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: कोरोना के संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को रोकने के उद्देश्य से उपायुक्त  कमलेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

इस दौरान उन्होंने कोविड-19 अस्पतालों में होने वाले कुव्यवस्था संबंधी मामले पर संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन डॉ0 विजय कुमार को निदेशित किया कि सभी कोविड अस्पतालों में मुलभूत सुविधाओं सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द चुस्त-दुरूस्त करें.

इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दास्त नहीं की जायेगी. उपायुक्त ने आगे कहा कि सभी कोविड अस्पतालों में सुविधा को दुरुस्त करते चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिनियुक्ति बेहतर तरीके से करें.

साथ ही सिविल सर्जन को निर्देशित किया है कि सभी कोविड अस्पतालों में सफाई नियमित रूप से हो और आम लोगों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए.

इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी कि पिछले कुछ दिनों से देवघर के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए डरने की वजाय सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है.

वर्तमान में कोरोना संक्रमण के  मामले बढ़ने की वजह है कि जिला प्रशासन द्वारा जांच में तेजी लाई गई हैंय साथ ही कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आये व्यक्तियों के पहचान करने एवं उनके जांच में भी तेजी लाई गई है जिसका परिणाम है कि जिले में कोरोना संक्रमण के मामले में बढ़ोतरी हुई है.

ऐसे में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले में नए कोविड केयर सेंटर, डेडिकेटेड कोविड होस्पिटलों को चिन्हित किया जा रहा ताकि संक्रमित लोगो को बेहतर से बेहतर सुविधा दी जा सके.

इस दौरान उपायुक्त द्वारा जिले में कोरोना संक्रमण के तहत किये जा रहे कार्यो यथा- संक्रमित मरीज की जाँच, उनका इलाज, आईसोलेशन सेंटर व क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे लोग एवं उन्हें दी जा रही सुविधा, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये लोगो की ट्रेसिंग एवं जिले में चल रहे कोरोना से संबंधित स्वास्थ्य जांच के अलावे स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की वास्तुस्थिति से अवगत हुए.

साथ ही समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि जिले में कोरोना जांच की संख्या में तेजी लाए साथ ही जांच रिपोर्ट को भी अपडेट रखें.

वैसे जो व्यक्ति कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये हो उनको चिन्हित करते हूए सभी व्यक्तियों के जांच हेतु और अधिक टीम का गठन किया जाये. ताकि जल्द से जल्द कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आये व्यक्तियों को चिन्हित कर जांच किया जा सके.

इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त ने सिविल सर्जन डॉ0 विजय कुमार को निदेशित किया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाईडलाईन के अनुरूप कोविड केयर हॉस्पिटल में इम्युनिटी बूस्टर से संबंधित सारी सामग्रियों की पर्याप्त व्यवस्था रखे.

सबसे महत्वपूर्ण वर्तमान में जिले में स्वास्थ्य टीम का गठन कर रैंडम जांच किया जाये, ताकि समय रहते जिले में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके.

वहीं बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी प्रखण्डों के प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी के माध्यम से कोविड-19 से संबंधित व्यापक प्रचार- प्रसार कर लोगों से अपील किया जाये कि उनके द्वारा कोरोना संक्रमण से संबंधित किसी भी प्रकार के लक्षण दिखे तो उसे छुपाएं नहीं बल्कि उसका समुचित इलाज कराए.

बैठक में उपरोक्त के अलावे सिविल सर्जन डॉ0 विजय कुमार, कोविड-19 के नोडल पदाधिकारी, चिकित्सक एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली में मुठभेड़ के बाद एक ISIS का एक आतंकवादी गिरफ्तार

Next Post

जिलों में कोरोना जांच की संख्या को बढ़ाये: मुख्य सचिव

Next Post
जिलों में कोरोना जांच की संख्या को बढ़ाये: मुख्य सचिव

जिलों में कोरोना जांच की संख्या को बढ़ाये: मुख्य सचिव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d