BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बाढ़ नियंत्रण की दिशा में विभागीय अधिकारी सजग होकर कार्य करें: कलेक्टर 

by bnnbharat.com
August 31, 2020
in Uncategorized
बाढ़ नियंत्रण की दिशा में विभागीय अधिकारी सजग होकर कार्य करें: कलेक्टर 
Share on FacebookShare on Twitter

श्योपुर: तहसील स्तर पर बाढ की स्थिति के लिए तैयारी रखने के निर्देश जिला स्तरीय कंट्रोलरूम का नंबर 07530-222631 निर्धारित कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि गांधी सागर बाध में वर्षा का पानी अधिक आने की संभावना है. यह पानी गांधी सागर से कोटा बैराज में पहुंचेगा.

इसके बाद कोटा बैराज से चंबल नदी में पानी छोड़ने की संभावना को ध्यान में रखते हुए बाढ़ नियंत्रण की दिशा में विभागीय अधिकारी सजग होकर कार्य करें. वे आज कलेक्टर कार्यालय श्योपुर के सभागार में बाढ नियंत्रण की दिशा में आयोजित विभागीय अधिकारियों की बैठक में तैयारियों समीक्षा के दौरान उनको दिशा-निर्देश दे रहे थे.

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीएल कुर्वे, सहायक कलेक्टर पवार नवजीवन विजय, प्रभारी एडीएम विनोद सिंह, एसडीएम श्योपुर रूपेश उपाध्याय, कराहल रवीश श्रीवास्तव, वीसी के दौरान विजयपुर में त्रिलोचन गौड, डिप्टी कलेक्टर बिजेन्द्र सिंह यादव, होमगार्ड के कामांडेन्ट कुलदीप मलिक, कार्यपालन यंत्री पीडल्यूडी संकल्प गोलिया, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत अजय उपाध्याय, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास ओपी पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी वीएस रावत, वीसी में वीरपुर तहसीलदार वीरसिंह अवासिया, सीईओ जनपद श्योपुर एबी प्रजापति, एसएलआर नाथूराम रखवार, तहसीलदार श्योपुर राघवेन्द्र कुशवाह, नायब तहसीलदार रजनी बघेल एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे.

कलेक्टर ने कहा कि श्योपुर तहसील के ग्राम सूडी एवं वीरपुर के ग्राम साड विगत वर्ष बाढ़ से प्रभावित हुए थे. उन्होंने कहा कि वर्तमान में भी इन गांवों के अलावा चंबल-पार्वती नदी के तटीय क्षेत्र के करीबन 35 गांवो में संभावित बाढ को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया है.

साथ ही सूडी, साड और कूनो नदी के सेसईपुरा में होमगार्ड के गोताखोर सैनिक तैनात किये जा चुके है. इसी प्रकार बाढ़ से संभावित गांवो के क्षेत्र में नाव की व्यवस्था की गई है.

इसी प्रकार वीरपुर क्षेत्र के साड एवं दिमरछा गाव के मजरा, बडेरे में तहसीलदार वीरपुर के नेतृत्व में मेडीकल टीम सर्वे के लिए भेजी गई है. उन्होने कहा कि सूडी, साड एवं जलालपुरा चैकी, अडवाड में होमगार्ड के सैनिक तैनात किये जा चुके है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्‍यमंत्री के आगमन की व्‍यवस्‍थाओं का राज्‍यमंत्री सहित कलेक्‍टर एवं एसपी ने लिया जायजा

Next Post

रामजानकी मार्ग पर मिला भगवान श्रीराम जी का आशीर्वाद: कमलेश पासवान

Next Post
रामजानकी मार्ग पर मिला भगवान श्रीराम जी का आशीर्वाद: कमलेश पासवान

रामजानकी मार्ग पर मिला भगवान श्रीराम जी का आशीर्वाद: कमलेश पासवान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d