BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मंत्रिमंडल गठन के बाद विभागों का बंटवारा

by bnnbharat.com
April 22, 2020
in Uncategorized
मंत्रिमंडल गठन के बाद विभागों का बंटवारा
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का गठन किए जाने के बाद बुधवार को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. इससे पहले इन मंत्रियों को दो-दो संभाग का प्रभारी बनाया गया. चौहान ने राष्ट्रव्यापी बंद खत्म होने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की बात भी कही है.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को बताया कि मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को गृह और स्वास्थ्य, तुलसी राम सिलावट को जल संसाधन, कमल पटेल को कृषि एवं किसान कल्याण, गोविंद सिंह राजपूत को सहकारिता एवं नागरिक आपूर्ति और मीना सिंह को आदिम जाति कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.

Also Read This: डॉक्टरों की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ेगी मोदी सरकार: अमित शाह 

चौहान ने स्पष्ट किया है कि अभी विभागों का जो बंटवारा किया है, वह कोविड-19 की स्थिति को ध्यान में रखते हुए किया है. कोरोना को नियंत्रित करने के लिए जितने विभाग जरूरी थे, फिलहाल उन्हीं का प्रमुखता से बंटवारा किया है.

चौहान ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कहा कि लॉकडाउन खत्म होते ही मंत्रिमंडल का जल्द विस्तार किया जाएगा. उस समय संपूर्णता से विचार करके फिर विभागों का वितरण होगा.

राज्य में मंगलवार को ही मुख्यमंत्री चौहान ने मंत्रिमंडल का गठन किया था. पांच मंत्रियों ने शपथ ली थी. बाद में इन मंत्रियों को दो-दो संभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई. मिश्रा को भोपाल व उज्जैन, तुलसी राम सिलावट को इंदौर व सागर, गोविंद राजपूत को ग्वालियर व चंबल, कमल पटेल को नर्मदापुरम व जबलपुर और मीना सिंह को रीवा व शहडोल संभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

ज्ञात हो कि शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ 23 मार्च को ली थी. वर्तमान में राज्य कोरोना महामारी से जूझ रहा है. इसी के चलते छोटे मंत्रिमंडल का गठन किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरकार का ध्यान आकृष्ट करने हेतु भाजपा नेता उपवास पर बैठे

Next Post

चीनी रैपिड टेस्ट किट असफल, ICMR ने 2 दिनों के लिए लगाई रोक

Next Post
चीनी रैपिड टेस्ट किट असफल, ICMR ने 2 दिनों के लिए लगाई रोक

चीनी रैपिड टेस्ट किट असफल, ICMR ने 2 दिनों के लिए लगाई रोक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d