BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हेमंत मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच विभागों का बंटवारा, CM के पास कार्मिक, गृह, कैबिनेट

by bnnbharat.com
January 29, 2020
in समाचार
हेमंत मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच विभागों का बंटवारा, CM के पास कार्मिक, गृह, कैबिनेट

हेमंत मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच विभागों का बंटवारा, CM के पास कार्मिक, गृह, कैबिनेट

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच बुधवार को विभागों का बंटवारा कर दिया गया. मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से सहमति मिलने के बाद इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गयी.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास कार्मिक, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय और वैसे सारे विभाग रहेंगे, जिनका प्रभार किसी अन्य विभागों को आवंटित नहीं किया गया है. विभागों के बंटवारे में सबसे दिलचस्प बात यह है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फिलहाल गृह, पथ निर्माण, भवन निर्माण, नगर विकास, ऊर्जा , निगरानी और जल संसाधन जैसे अन्य महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेवारी अपने पास रखी है.

वहीं कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के पास वित्त, खाद्य आपूर्ति, ग्रामीण विकास, संसदीय कार्य, स्वास्थ्य और कृषि विभाग गया है, जबकि राजद कोटे के एक मंत्री को श्रम विभाग की जिम्मेवारी सौंपी गयी है.

वहीं झामुमो कोटे के मंत्रियों के पास कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, निबंधन, स्कूली शिक्षा, उत्पाद एवं मद्य निषेध, समाज कल्याण व महिला बाल विकास और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की जिम्मेवारी सौंपी गयी है.

कांग्रेस के आलमगीर आलम को संसदीय कार्य, ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं एनआरईपी (विशेष प्रमंडल) विभाग, रामेश्वर उरांव को योजना एवं वित्त, वाणिज्यकर, खाद्य सार्वजनिक वितरण तथा उपभोक्ता मामले विभाग, राजद कोटे से मंत्री बने सत्यानंद भोक्ता को श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण, झामुमो कोटे मंत्री बने चंपई सोरेन को अनुसूचित जनजाति जाति व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग तथा परिवहन विभाग, हाजी हुसैन अंसारी को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग व निबंधन, जगरनाथ महतो को स्कूली शिक्षा व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, जोबा मांझी को समाज कल्याण एवं महिला बाल विकास, कांग्रेस कोटे के मंत्री बन्ना गुप्ता को स्वास्थ्य व आपदा प्रबंधन तथा बादल को कृषि,पशुपालन व सहकारिता एवं मत्स्य विभाग और झामुमो कोटे के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का प्रभार सौंपा गया है.

ऐसा है विभागों का बंटवारा-

  • हेमंत सोरेनः कार्मिक, गृह, मंत्रिमंडल के अलावा वैसे विभाग जो अन्य मंत्रियों को आबंटित नहीं हैं, सीएम के पास रहेंगे.
  • आलमगीर आलमः संसदीय कार्य, ग्रामीण विकास विभाग
  • रामेश्वर उरांवः योजना सह वित्त विभाग, वाणिज्यकर व खाद्य आपूर्ति
  • सत्यानंद भोक्ताः श्रम नियोजन
  • चंपई सोरेनः अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग व परिवहन विभाग
  • हाजी हुसैन अंसारीः अल्पसंख्यक कल्याण विभाग व निबंधन
  • जगन्नाथ महतोः स्कूली शिक्षा व उत्पाद
  • जोबा मांझीः महिला बाल विकास एवं समाजिक सुरक्षा
  • बन्ना गुप्ताः स्वास्थ्य व आपदा प्रबंधन विभाग
  • बादलः कृषि व पशुपालन विभाग
  • मिथिलेश कुमार ठाकुरः पेयजल व स्वच्छता विभाग

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बीडीओ ने थाना, हाई स्कूल एवं ग्रामीण बैंक का किया औचक निरीक्षण

Next Post

आईआईसीएम कर्मियों को अब तक सुविधा नहीं मिलना दुःखद : राजेश रंजन

Next Post
आईआईसीएम कर्मियों को अब तक सुविधा नहीं मिलना दुःखद : राजेश रंजन

आईआईसीएम कर्मियों को अब तक सुविधा नहीं मिलना दुःखद : राजेश रंजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d