BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उत्तर बिहार में 3 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, NDRF-SDRF की तैनाती

by bnnbharat.com
June 25, 2020
in Uncategorized
उत्तर बिहार में 3 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, NDRF-SDRF की तैनाती

उत्तर बिहार में 3 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, NDRF-SDRF की तैनाती

Share on FacebookShare on Twitter

मुजफ्फरपुर: मौसम विभाग ने 27 से 29 जून तक इलाके में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. मुजफ्फरपुर में अगले तीन दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके बाद जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी करते हुए आम लोगों तक सूचना पहुंचाने के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर तैयारी तेज कर दी है. जिला प्रशासन ने संभावित बाढ़ और जलजमाव को देखते हुए जिला नियंत्रण कक्ष बनाया है. साथ ही सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को 3 दिनों तक होने वाली मूसलाधार बारिश के लिए ड्यूटी पर तैनात कर दिया है.

मुजफ्फरपुर शहर में थोड़ी सी बारिश के बाद ही जलजमाव की स्थिति विकराल हो जाती है. ऐसे में 3 दिनों के लगातार अतिवृष्टि के अलर्ट के बाद जिला प्रशासन इस आपदा से निपटने के लिए अभी से तैयारी में जुट गया है. पिछले 10 दिनों से लगातार हो रही बारिश से पहले ही नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. जिले के 5 प्रखंउ हरेक साल बाढ़ से प्रभावित होता है, जिसमें 3 औराई, कटरा और गायघाट ज्‍यादा प्रभावित होते हैं.

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की तैनाती का निर्देश

जिले के आपदा विभाग को संभावित जलजमाव और बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए जिले में तैनात किए गए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को आवश्यकतानुसार ड्यूटी पर लगाने के लिए कहा गया है. साथ ही जलजमाव से निपटने के लिए नगर निगम के अभियंताओं की क्यूआरटी टीम को हरेक दो घंटे पर जिला अनुमंडल स्तर की टीम को सूचित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि जलजमाव की स्थिति से निपटा जा सके. तटबंध की सुरक्षा के लिए गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती के अभियंताओं को होमगार्ड के जवानों के साथ सघन निगरानी और सूचना जिला प्रशासन को देते रहने के लिए कहा गया है. कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार जिले में तटबंध की मरम्मत सही तरीके से नहीं की जा सकी है, जबकि हर एक साल तक तटबंधों की मरम्मत 15 जून से पहले ही कर ली जाती थी.

साल 2017 में टूटा था तटबंध

मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक नदी का तटबंध मुसहरी के रजवाड़ा में साल 2017 में टूटा था जिसके कारण शहरी क्षेत्र के अलावा मुसहरी और मुरौल, सकरा के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया था. एक पखवारे तक बाढ़ का पानी इलाके में लोगों के घरों में रहा था जिसके कारण प्रशासन को कई जगहों पर बाढ़ के दौरान राहत शिविरों को संचालित करना पड़ा था. एक बार फिर 3 दिनों की अतिवृष्टि के अलर्ट के बाद नदियों के बढ़ते जलस्तर और तटबंध की सुरक्षा को लेकर लोगों के मन में कई सवाल चल रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लापता युवक की हत्या, आंखें फोड़ने के बाद दरिंदों ने एसिड से जलाया शव

Next Post

मर के भी हम ना तुमसे जुदा हों…

Next Post
मर के भी हम ना तुमसे जुदा हों…

मर के भी हम ना तुमसे जुदा हों...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d