BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीखने की उम्र में बच्चों को संसाधनों से वंचित करना खिलवाड़ : किरण बाड़ा

by bnnbharat.com
December 19, 2019
in Uncategorized
सीखने की उम्र में बच्चों को संसाधनों से वंचित करना खिलवाड़ : किरण बाड़ा

सीखने की उम्र में बच्चों को संसाधनों से वंचित करना खिलवाड़ : किरण बाड़ा

Share on FacebookShare on Twitter

भरनो(गुमला): प्रखंड कार्यालय के सभागार में एलजीएसएस व सेव दी चिल्ड्रेन द्वारा बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपस्थित जिप सदस्यों को संबोधित करते हुए जिप अध्यक्ष किरण माला बाड़ा ने कहा कि सीखने की उम्र में बच्चों को संसाधनों से वंचित रखना उनके साथ खिलवाड़ करने जैसा है. इसलिए विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे बच्चियों को पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराकर उनके भविष्य को संवारा जा सकता है. आंगनबाड़ी व विद्यालयों में संसाधन उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को तत्परता और गंभीरता दिखानी होगी. जहां राशि उपलब्ध है उसका उपयोग द्रुत गति से किया जाना चाहिए. यह ठीक है कि आदर्श आचार संहिता को लेकर काम प्रभावित हुआ है लेकिन इस आदर्श आचार संहिता के खत्म होते ही काम में तेजी आनी चाहिए.

यह ठीक है कि आदर्श आचार संहिता को लेकर काम प्रभावित हुआ है लेकिन इस आदर्श आचार संहिता के खत्म होते ही काम में तेजी आनी चाहिए. परियोजना समन्वयक विवेक आनंद ने कहा कि जर्जर भवन वाले आंगनबाड़ी केंद्र एवं विद्यालय में कमरे की कमी दूर करने के लिए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वारा निर्देश जारी किया गया था. उन्होंने कहा कि 75 फीसद आंगनबाड़ी केंद्र और विद्यालय में शौचालय नहीं है या उपयोग के लायक नहीं है. इस कमी को पूरा करने के लिए अधिकारियों को संवेदनशील होना होगा.

बैठक में तुरियंबा, सूपा, आताकोरा, उत्तरी भरनो, दक्षिणी भरनो, मारासिल्ली, समसेरा के मुखिया ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए और सुधार के लिए प्रयास किए जाने पर बल दिया.

कार्यक्रम में सुप्रिया कुमारी, मंजू देवी, बुधराम उरांव, मनी देवी, सूरजमनी उरांव, उषा देवी, मानवेल कुजूर, नकुल सरदार आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

संविधान जागरूकता कार्यशाला में संविधान से सम्बंधित वाक्यांशों पर डाला गया प्रकाश

Next Post

मजदूरों पर हमला, एजेंसी ने थाने में दी सूचना

Next Post
मजदूरों पर हमला, एजेंसी ने थाने में दी सूचना

मजदूरों पर हमला, एजेंसी ने थाने में दी सूचना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d