रांची: राजधानी रांची के आधा दर्जन इलाकों में आयोजित होनेवाले रावण दहन कार्यक्रम को लेकर सदर अनुमंडल अधिकारी ने 14 दंडाधिकारियों को कानून-व्यवस्था संभालने की जवाबदेही सौंपी है. एसडीओ कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि मोरहाबादी मैदान में रावण दहन का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा.
पंजाबी हिंदू बिरादरी की दशहरा कमेटी की ओर से रावण दहन मनाया जायेगा. मुख्यमंत्री कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहेंगे. भीड़ और यातायात को व्यवस्थित करने की जवाबदेही दंडाधिकारियों की होगी. इसके अलावा शालीमार बाजार सेक्टर-3, अरगोड़ा, बालसिरिंग रोड, हुंडरू, टाटीसिलवे मैदान, चुटूपालू एवं बेड़ो के महादानी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम होगा. सभी दंडाधिकारियों को दोपहर एक बजे तक कार्यक्रम स्थल में पहुंचने का निर्देश दिया गया है.

