BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त ने सुनी लोगों की फरियाद

by bnnbharat.com
January 7, 2020
in समाचार
उपायुक्त ने सुनी लोगों की फरियाद

उपायुक्त ने सुनी लोगों की फरियाद

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: उपायुक्त शशि रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्या को सुना तथा समस्या का निष्पादन करने के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

जनता दरबार में भरनो प्रखण्ड के बनटोली गांव निवासी शिवलाल गुप्ता ने अपने शारीरिक रूप से विकलांगता का हवाला देते हुए उपायुक्त से इलेक्ट्राॅनिक ट्राईसाइकिल दिलाने की मांग की. जिस पर उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को पत्र अग्रसारित करते हुए इलेक्ट्राॅनिक ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

एक अन्य मामलें में सदर प्रखण्ड के करमटोली वार्ड नम्बर 16 के निवासियों ने करमटोली में बन रहे पीसीसी पथ तथा गार्डवाल निर्माण कार्य सही ढंग से नहीं होने की शिकायत की है. ग्रामीणों ने उपायुक्त को बताया है कि पीसीसी एवं गार्डवाल सड़क से 02-03 फीट नीचे बना हुआ है.

जिससे बारिश होने पर सड़क में पानी आने व आवागमन बाधित होती है. ग्रामीणों ने पीसीसी व गार्डवाल निर्माण कार्य सही ढंग से कराने की उपायुक्त से गुहार लगाई है. जिस पर उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता आरईओ को पत्र अग्रसारित करते हुए कार्यवाही करने का निर्देश दिया है.

एक अन्य मामलें में घाघरा प्रखण्ड के पिरहा पत्थल गांव के आदिम जनजाति समुदाय के राजेश असुर ने अपने आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण आ रही कठिनाईयों का हवाला देते हुए उपायुक्त से रोजगार मुहैया कराने की गुहार लगाई है.

जिस पर उपायुक्त ने डीपीओ को पत्र अग्रसारित करते हुए कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार मुहैया कराने का निर्देश दिया है. इसके अलावे अन्य फरियादियों ने भी उपायुक्त को अपनी-अपनी समस्या से अवगत कराते हुए समस्या का निष्पादन करने की गुहार लगाई है.  जिसे उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को पत्र अग्रसारित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देष दिया है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विद्यालयों का प्रखंडवार मासिक रिपोर्ट पेश करेंः डीसी

Next Post

जल सहियाओं ने बीडीओ के माध्यम से डीसी को भेजी एक मांग पत्र

Next Post
जल सहियाओं ने बीडीओ के माध्यम से डीसी को भेजी एक मांग पत्र

जल सहियाओं ने बीडीओ के माध्यम से डीसी को भेजी एक मांग पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d