BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महाशिवरात्रि को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया रुटलाईन

by bnnbharat.com
March 5, 2021
in समाचार
महाशिवरात्रि को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया रुटलाईन
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर:-  उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री व पुलिस अधीक्षक   अश्वनी कुमार सिन्हा द्वारा पैदल भ्रमण कर महाशिवरात्रि को लेकर देवतुल्य श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य-व्यवस्था को लेकर रुटलाइन, बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर की जाने वाली तैयारियों का जायजा लिया गया. इस दौरान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा सरकार भवन मोड़, बीएड कॉलेज, तिवारी चैक, नेहरू पार्क, क्यू कॉम्प्लेक्स, फुट ओवरब्रिज, बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, बिजली व पेयजल व्यवस्था,  विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशानिर्देश दिया गया.

इसके अलावे रूटलाइन निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा अतिक्रमण, साफ-सफाई, सड़क किनारे नालों की सफाई व स्लैब की आवश्यकताओं को दुरुस्त करने का निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिया गया. साथ ही बाबा मंदिर में जलार्पण के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु क्यू कॉम्प्लेक्स के हॉलों में स्पाईरल की व्यवस्था, सभी शौचालय की सफाई, गर्मी को देखते हुए शुद्ध पेयजल की व्यापक व्यवस्था के साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश नगर निगम के वरीय अधिकारियों को दिया, ताकि आने वाले श्रद्धालु बाबा का जलार्पण के पश्चात एक सुखद अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर प्रास्थान करें. साथ ही उपायुक्त ने रुटलाइन, क्यू कॉम्प्लेक्स, मानसिंघी फुट ओवर ब्रिज, मंदिर प्रांगण का निरीक्षण कर विद्युत एवं जलापूर्ति संबंधी कार्यों का अवलोकन कर उसे समेकित ढंग से सम्पादित कराते हुए इधर-उधर दिख रहे बिजली के तारों को सुव्यवस्थित कराने का निर्देश कार्यपालक अभियन्ता विद्युत को दिया गया. इस दौरान होने वाली भीड़ व श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए चिन्ह्ति करते हुए सूचना केन्द्र व चलन्त सूचना केन्द्र की व्यवस्था को सुनिश्चित करने का निदेश संबंधित अधिकारी को दिया गया.

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी   मंजुनाथ भजंत्री ने मनसिंघी तालाब व आसपास के क्षेत्रों की सफाई और मनसिंघी तालाब को स्वच्छ रखने के संबंध में नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के साथ-साथ मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता पर विशेष रूप से ध्यान रखें. इसके अलावे बाबा मंदिर में साफ-सफाई, सुरक्षा-व्यवस्था, सुलभ जलार्पण, लेकर दण्डाधिकारियों व पुलिस प्रतिनियुक्ति के साथ मंदिर प्रांगण व आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की उपलब्धता एवं अन्य सुरक्षा मानकों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया.

इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि आने वाले दिनों में महाशिवरात्री को लेकर देवतुल्य श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होगा. ऐसे में कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा मानकों के साथ मास्क की अनिवार्यता मंदिर प्रांगण में पूर्ण रूप से लागू हो, ताकि सभी की बेहतरी का ख्याल रखा जा सके. साथ हीं मंदिर प्रांगण स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र को दुरूस्त करते हुए चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के प्रतिनियुक्ति का निदेश संबंधित अधिकारी को दिया गया.  

 इस दौरान विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि क्यू कॉम्प्लैक्स, रूट लाईन, बीएड कॉलेज क्षेत्र में पेयजल व साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ शौचालय में हाथ धोने हेतु साबुन की समुचित व्यवस्था करने का निदेश दिया. इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री अश्विनी कुमार सिन्हा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. साथ ही आवश्यक सुरक्षा बिंदुओं की वस्तुस्थिति का जायजा लेते हुए उन्होंने अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति को लेकर विभाग को पत्राचार करने का निर्देश दिया.

इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री अश्विनी कुमार सिन्हा ने सुरक्षा बिन्दुओं पर संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया. साथ हीं उन्होंने कहा कि बाबा मंदिर प्रांगण व इसके आसपास प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा कर्मी अपने-अपने कर्तव्य स्थल पर मुस्तैद रहकर पूरे तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि बाबा का जलार्पण करने हेतु कतारबद्ध श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाईयों का सामना न करना पड़े.

मंदिर व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने दुकानदारों व थर्मोकॉल का उपयोग कर रहे लोगों को जागरूक करते हुए इससे होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया. साथ हीं थर्मोकॉल के जगह पत्तल से सामानों का उपयोग करने की बात कही. इसके अलावे उपायुक्त ने आगामी 10 मार्च से मंदिर प्रांगण मे थर्मोकॉल के उपयोग को पूर्णतः प्रतिबंधित करने में सभी सहयोग करते हुए दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया.

इस दौरान उपरोक्त के अलावे नगर आयुक्त   शैलेन्द्र कुमार लाल, उप विकास आयुक्त श्री संजय सिन्हा, बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी   दिनेश यादव, अपर समाहर्ता   चंद्र भूषण प्रसाद सिंह, एनडीसी   परमेश्वर मुंडा, गोपनीय प्रभारी   विशाल दीप खलको, हेडक्वार्टर डीएसपी   मंगल सिंह जामुदा, अधीक्षण अभियन्ता श्री डीएन साहू, कार्यपालक अभियंता एनआरईपी   जितेन्द्र पासवान, सहायक नाजिर समीर चौबे एवं संबंधित विभाग के अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गढ़वा से आये शिष्टमंडल ने सीएम से मुलाकात की

Next Post

कोविड टीकाकरण पुरी तरह सुरक्षित डीसी-एसपी ने लोगों को किया आश्वस्त, नहीं कोई परेशानी

Next Post
झारखंड के पांच जिलों में कल से कोरोना टीकाकरण का ड्राइ रन

कोविड टीकाकरण पुरी तरह सुरक्षित डीसी-एसपी ने लोगों को किया आश्वस्त, नहीं कोई परेशानी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d