BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डालटनगंज में शहर के विभिन्न कंटेनमेंट जोन का जायजा लेने पहुंचे उपायुक्त

by bnnbharat.com
July 18, 2020
in Uncategorized
डालटनगंज में शहर के विभिन्न कंटेनमेंट जोन का जायजा लेने पहुंचे उपायुक्त

डालटनगंज में शहर के विभिन्न कंटेनमेंट जोन का जायजा लेने पहुंचे उपायुक्त

Share on FacebookShare on Twitter

डालटनगंज :  उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन ने शनिवार को शहर में बनाए गए विभिन्न कंटेनमेंट जोन का औचक निरीक्षण किया.निरीक्षण के क्रम में वे सबसे पहले शहर के माली मोहल्ला पहुंचे।इस दौरान उन्होंने कंटेनमेंट जोन में रह रहे लोगों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना.इस दौरान वहां के स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि बाजार की मुख्य गली को बंद कर दिया गया है जिस वजह से उनलोगों को दैनिक उपयोग में इस्तेमाल होने वाले सामानों की उपलब्धता नहीं हो पा रही है.इस पर उपायुक्त ने वहां प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को गली के बाहर सब्ज़ी,फल,दूध,व किराना के सामान की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोंगो से बातचीत के दौरान कहा कि अगर आपको किसी भी तरह की कोई परेशानी हो तो वहां मौजूद दंडाधिकारी को जरूर बताएं या टोल फ्री नंबर पर संपर्क करें.इसके बाद वे स्टेशन रोड स्थित कंटेनमेंट जोन पहुंचे जहां उन्होंने अधिकारियों को पूरे कंटेनमेंट जोन की सैंपलिंग कराने का निर्देश दिया.

स्टेशन रोड के कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त सिंगरा पहुंचे वहां वे मरीज़ के परिजनों से बातचीत की. उन्होंने मरीज़ के घरवालो,कंटेनमेंट जोन में रह रहे लोगों से घर मे ही रहने की अपील की साथ सावधानी और सतर्कता बरते की बात कही।इस दौरान मरीज़ के परिजनों ने उपायुक्त के समक्ष एक निजी अस्पताल के संबंध में शिकायत करते हुए बताया कि कोरोना पॉजिटिव आने के पूर्व वे लोग अपने संबंधित को ऑपरेशन कराने को लेकर एक निजी अस्पताल में ले गया था, जहां सैंपलिंग तो हुआ, लेकिन रिपोर्ट आने के पूर्व ही निजी अस्पताल प्रबंधन द्वारा छोड़ दिया गया। जब रिपोर्ट पॉजिटिव आया तो मरीज़ को कोविड केयर सेंटर ले जाया गया और कंटेन्मेंट जोन बनाया गया। निजी अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण इतनी परेशानी बढ़ी है, इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उपायुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए इस संबंध अधिकारियों से ऑन स्पॉट बातचीत की तो उन्हें पता चला कि निजी हॉस्पिटल को पूर्व में सील कर दिया गया है.
कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त ने कंटेनमेंट जोन में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी से हर स्तर पर सरकार द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करवाने की बात कही।उन्होंने वहां मौजूद दंडाधिकारी से कंटेनमेंट जोन में किसी प्रकार की आवाजाही पर पूर्णतया रोक लगाने की बात कही. उन्होंने वहां मौजूद दंडाधिकारी से हर कदम पर समाजिक दूरी का अनुपालन करवाने पर जोर दिया.
कंटेनमेंट जोन निरीक्षण के दौरान नजारत उप समाहर्ता शैलेश कुमार सिंह, सदर एसडीओ सुरजीत कुमार सिंह, एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता, डीएसडब्ल्यू आफताब आलम, सदर बीडीओ अजफर हसनैन, डीपीएम दीपक कुमार, डॉ. अनुप कुमार, वार्ड नंबर 1 के पार्षद इंद्रदेव राम सहित अन्य पदाधिकारी व पुलिसकर्मी शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हरिहरगंज प्रखंड के सतगावां ग्राम में बना कंटेनमेंट जोन

Next Post

चाईबासा : न्यू कॉलोनी, नीमडीह एवं राठौर कॉलोनी, स्टेशन रोड कंटेनमेंट जोन से मुक्त

Next Post
चाईबासा : न्यू कॉलोनी, नीमडीह एवं राठौर कॉलोनी, स्टेशन रोड कंटेनमेंट जोन से मुक्त

चाईबासा : न्यू कॉलोनी, नीमडीह एवं राठौर कॉलोनी, स्टेशन रोड कंटेनमेंट जोन से मुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d