BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त छवि रंजन ने किया 1950 कॉल सेंटर का निरीक्षण

by bnnbharat.com
August 1, 2020
in Uncategorized
उपायुक्त छवि रंजन ने किया 1950 कॉल सेंटर का निरीक्षण
Share on FacebookShare on Twitter
  • उपायुक्त ने कहा, “होम आइसोलेशन कोई ऑप्शन नहीं, रिक्वेस्ट पर मेडिकल टीम की राय पर फैसला

  • उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान सभी कर्मियों सहित अधिकारियों की उपस्थिति का जायजा लिया

  • सभी कॉलर्स को सलाह, “महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों इत्यादि का विशेष ध्यान रखें“

रांची: उपायुक्त रांची छवि रंजन ने शनिवार को जिला टोल फ्री नम्बर 1950 सेंटर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के लिए पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले शिफ्ट में कार्यरत कर्मियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति का जायजा लिया. इसके अतिरिक्त उन्होंने कॉल सेंटर से प्रतिदिन किए जा रहे कॉल एवं उनके दैनिक प्रतिवेदन की जांच की.

कॉल सेंटर के वरीय पदाधिकारी आदित्य रंजन ने उपायुक्त को कॉल सेंटर द्वारा फॉलो किये जा रहे एसओपी की विस्तार से जानकारी देते हुए पूरी प्रक्रिया सहित किसी कोविड 19 संक्रमित व्यक्ति के अस्पताल में दाखिल होने तक की प्रक्रिया के संबंध में पूरी जानकारी दी.

उपायुक्त रांची छवि रंजन ने निर्देश दिया कि, “कॉल सेंटर द्वारा किये जा रहे कार्यों का दैनिक प्रतिवेदन प्रतिदिन मुझे मिलनी चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि, अगर किसी कोविड संक्रमित मरीज को ट्रेस करने में किसी तरह की समस्या आ रही हो तो इसकी जानकारी तुरंत ही मेरे पास पहुंचनी चाहिए. किसी भी तरह की मामूली लगने वाली चूक भी हमारे लिए सिर दर्द बन सकती है. बेहतर हो कि हम सभी अपना काम पूरी ईमानदारी से करें.”

आदित्य रंजन ने उपायुक्त को बताया कि सरकार एवं आईसीएमआर द्वारा दी गई गाइड लाइन का अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है. आईडीएसपी से डेटा प्राप्त होने के 6 घंटे के अंदर कोविड संक्रमित पाए गए मरीज के पास के थाना का विवरण प्राप्त कर इसे इंसिडेंट कमांडर सेल एवं एम्बुलेंस सेल को उपलब्ध करा दिया जाता है ताकि संक्रमित मरीज को जल्द से जल्द अस्पताल में भर्ती किया जा सके.

इसके अतिरिक्त ऐसे व्यक्ति जिनके द्वारा होम आइसोलेशन की रिक्वेस्ट की गई हो, वैसे संक्रमित व्यक्तियों के लिए संबंधित इंसिडेंट कमांडर के जरिये मेडिकल जांच के उपरांत सेल्फ डिक्लेरेशन का फॉर्म प्राप्त कर लिया जाता है.

साथ ही होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों के लिए एक डेडिकेटेड कॉलर टीम बनाई गई है. जो  होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमित मरीजों से उनकी स्थिति का रिपोर्ट प्राप्त करती है.

इसके अतिरिक्त बाहर से यात्रा कर रांची आने वाले वैसे लोग जिन्हें होम क्वारंटाइन में रहने का दिशा निर्देश दिया गया है, उन्हें कॉल कर उनकी रियल टाइम पोजीशन की पूछ ताछ की जाती है.

सरकारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने वाले लोगों की रिपोर्ट संबंधित थाना को दी जाती है, साथ ही कार्रवाई की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड में कोरोना विस्फोटः शनिवार को और 5 ने तोड़ा दम, आंकड़ा पहुंचा 109

Next Post

6 पाॅजिटिव मरीजों के घर के क्षेत्र में कंटेनमेंट एरिया घोषित

Next Post
6 पाॅजिटिव मरीजों के घर के क्षेत्र में कंटेनमेंट एरिया घोषित

6 पाॅजिटिव मरीजों के घर के क्षेत्र में कंटेनमेंट एरिया घोषित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d