BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त ने प्रखण्ड विकास कार्यालय व अंचल कार्यालय, देवीपुर का किया औचक निरीक्षण

by bnnbharat.com
March 9, 2021
in समाचार
देवघर जिले के देवीपुर स्वास्थ्य उप केन्द्र में एम्स ओपीडी की सेवा शुरू
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर:- उपायुक्त   मंजूनाथ भजंत्री ने प्रखण्ड विकास कार्यालय व अंचल कार्यालय, देवीपुर का औचक निरीक्षण कर कार्यालय कर्मियों व कार्यालय के क्रियाकलापों से अवगत हुए. इस दौरान उपायुक्त द्वारा प्रखण्ड विकास कार्यालय व अंचल कार्यालय, देवीपुर द्वारा किये जा रहे कार्यों एवं अभिलेखों के संधारण की गहन समीक्षा कर सभी लिपिकों को विभिन्न पंजियों के साथ रोकड़ पंजी, आगत-निर्गत से लेकर कार्यालय के सभी अभिलेखों को संधारित करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने प्रखण्ड विकास कार्यालय व अंचल कार्यालय, देवीपुर के अधिकारियों एवं कर्मियों को कार्य संस्कृति में सुधार लाने के साथ कार्य एवं अपने दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी पूर्वक करने का निर्देश दिया.

इसके अलावे उपायुक्त द्वारा देवीपुर प्लास्टिक पार्क के कार्य,  मनरेगा के तहत किये जा रहे विभिन्न कार्यों के अलावा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे कार्यों व प्रथम, द्वितीय किस्त देने की प्रक्रिया को लेकर संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया. साथ हीं उपायुक्त ने प्रखण्ड व अंचल कार्यालय से जुड़े फाईलों का गहन अध्ययन कर संबंधित अधिकारी व कर्मियों को निदेशित किया कि संचिका संचयन संख्या के साथ फाईलों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देते हुए सभी जरूरी दस्तावेजों को सुरक्षित तरीके से रखा जाय. इसके अलावे उन्होंने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी को निर्देशित किया कि वे कार्यपालिका तैयार करें एवं नियमित रूप से कार्यालय में संधारित पंजियों, अभिलेखों का अवलोकन करें, ताकि सभी अभिलेखों के संधारण में कोई कमी नहीं रहे.

 निरीक्षण के क्रम में उपयुक्त ने विभाग के सामान्य व्यवस्थाओं के अतिरिक्त जन शिकायत से संबंधित मामलों के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि कार्यालय कर्मियों के कार्यों का बंटवारा सही तरीकें से करें, ताकि कोई भी कार्य लंबित न रहे.

इसके अलावा उपायुक्त   मंजूनाथ भजंत्री ने कार्यालय निरीक्षण के क्रम में कर्मचारियों की उपस्थिति व उपस्थिति पंजी की स्थिति से अवगत हुए. साथ हीं विभिन्न कमरों में रखी फाईलों के बारे में पूछताछ कर उन्होंने कहा कि सभी फाईलों का एक रिकॉड बना लिया जाय, ताकि उन्हें ढूंढने में आसानी हो. 

निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त   मंजूनाथ भजंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि साफ-सफाई के अलावा समय-समय पर अपने आधीन कर्मियों व पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन कर व्यवस्थाओं व कर्मियों के कार्यशैली को दुरूस्त करें. 

साथ हीं बैठक के दौरान उपायुक्त   मंजूनाथ भजंत्री द्वारा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को निदेशित किया कि प्राथमिकता के आधार पर प्रयास करें कि अपने-अपने प्रखण्डो में एक भी वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन के लाभ से वंचित न रहे. साथ हीं पंचायत सचिव अपने स्तर से कार्य करें कि पेंशन सर्वे में छुटे हुए लोगों को सूची से जोड़ने के अलावा किनका आवेदन स्वीकृत हुआ किनका स्वीकृत नहीं हुआ है एवं किनका आवेदन प्राप्त किया है. ऐसे लोगों की सूची को तैयार रखें, ताकि जरूरतमंद लोगों की पेंशन से जुड़ी सूची अद्यतन रहें और प्राथमिकता के आधार पर लाभुकों को पेंशन के लाभ से जोड़ा जा सके.

इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व संबंधित अधिकारी को निदेशित किया कि वैसे सम्पन्न परिवार जिन्हें किसी प्रकार की कमी नहीं है, वैसे लोग को सघन अभियान चलाकर चिन्ह्ति करें. साथ हीं लोगों को जागरूक करें कि यदि किसी व्यक्ति के द्वारा गलत तरीके से धोखाधड़ी कर राशन कार्ड निर्गत करा लिया गया है तो वे अपना राशन कार्ड प्रत्यार्पित कर दें अन्यथा उनके विरूद्ध विधिसम्मत शख्त कार्रवाई की जायेगी. वहीं सघन अभियान के माध्यम से चिन्ह्ति व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए अनाज की वसूली 10 प्रतिशत ब्याज के साथ करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

देवघर जिले के देवीपुर स्वास्थ्य उप केन्द्र में एम्स ओपीडी की सेवा शुरू

Next Post

केरोसिन ब्लॉस्ट मामले में पांचवीं मौत,सीएम ने आश्रित को मुआवजा उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

Next Post
सम्यक बदलाव एवं प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रही है राज्य सरकार:मुख्यमंत्री

केरोसिन ब्लॉस्ट मामले में पांचवीं मौत,सीएम ने आश्रित को मुआवजा उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d