BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त ने अधूरी योजनाओं को पूरा करने का दिया निर्देश

by bnnbharat.com
September 9, 2020
in समाचार
उपायुक्त ने अधूरी योजनाओं को पूरा करने का दिया  निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

दुमका: उपायुक्त राजेश्वरी बी की अध्यक्षता में जिला के विभिन्न विभागों में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की गयी. बैठक में उपायुक्त ने मुख्य रूप से मनरेगा अंतर्गत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना, नीलांबर-पीतांबर जल समृद्धि योजना, पोटो हो खेल विकास योजना आदि में होनेवाले कार्यों की समीक्षा की.

उन्होंने प्रत्येक पंचायतों में योजनाओं का क्रियान्वयन करने को कहा, ताकि लेबर इंगेजमेंट को बढ़ाया जा सके. उपायुक्त ने सभी प्रखंडों में चल रहे कार्य के प्रगति की क्रमवार जानकारी ली और लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने को कहा.

वहीं अन्य विकास योजनाओं के बारे में भी उपायुक्त ने जानकारी हासिल की. उन्होंने निर्देश दिया कि जो भी अन्य अधूरी योजनाएं व कार्य हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए.

उपायुक्त ने जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न चरणों में लंबित कार्यों को पूरा कर किश्त राशियों का भुगतान करें. आवास निर्माण में आ रही अड़चनों को दूर करें.

उपायुक्त ने जिले में जेएसएलपीएस के माध्यम से क्रियान्वयन तथा जेएसएलपीएस द्वारा जिले में किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गयी. बैठक के क्रम में उपायुक्त ने अन्य कई योजनाओं की समीक्षा की.

बैठक में प्रशिक्षु आईएएस दीपक दुबे, आइटीडीए निदेशक, अनुमंडल पदाधिकारी महेश्वर महतो, एनईपी निदेशक विनय कुमार सिंकू, जिला योजना पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तीन प्रखंडों का प्रदर्शन खराब, डीसी ने सुधार के दिए निर्देश

Next Post

रांची में अगले साल 20 फरवरी से लगेगा हुनर हाट

Next Post
रांची में अगले साल 20 फरवरी से लगेगा हुनर हाट

रांची में अगले साल 20 फरवरी से लगेगा हुनर हाट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d