BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

योजनाओं को जल्द पूर्ण करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश

by bnnbharat.com
November 10, 2020
in समाचार
योजनाओं को जल्द पूर्ण करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

लोहरदगा: उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो की अध्यक्षता में विकास समन्वय की बैठक हुई. इसमें सर्वप्रथम इंजीनियरिंग विभाग (पथ/ग्रामीण कार्य/विशेष प्रमण्डल/लघु सिंचाई/भवन प्रमण्डल इत्यादि) के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई. प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत पथ निर्माण, पुल निर्माण, राज्य संपोषित योजनाएं, पीसीसी पथ, सड़क का कालीकरण, लघु सिंचाई की योजनाएं, कोराम्बे मंदिर के पास स्नानागार-शौचालय निर्माण समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्हें जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया.

समाज कल्याण विभाग के द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभुकों को ससमय लाभ दिये जाने का आदेश दिया गया. शत प्रतिशत लोगों को 25 नवंबर तक लाभ दिये जाने का निर्देश दिया गया. मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के लिए मिलने वाले आवेदन की लगातार मॉनिटरिंग करने का आदेश दिया गया. आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त सहिया व सहायिका के पदों को जल्द भरे जाने और उन्हें मिलनेवाला मानदेय ससमय भुगतान करने का आदेश दिया गया.

उद्यान पदाधिकारी को उद्यान विकास योजना के लिए लाभुक के चयन हेतु लाभुक चयन समिति का गठन करने का निर्देश दिया गया. जिला शिक्षा अधीक्षक को छात्रवृति राशि के लिए लाभुक छात्र-छात्राओं की सूची रिन्युअल के लिए कल्याण विभाग भेजे जाने का आदेश दिया गया. समाजिक सुरक्षा कोषांग को निर्देश दिया गया कि जिले में पेंशन की जितनी रिक्तियां हैं, उन्हें जल्द भरा जाय. जो आवेदन आते हैं उन्हें जल्द स्वीकृत किया जाय. दिव्यांग, आदिम जनजाति इस लाभ से वंचित ना रहें.

जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजनांतर्गत हरा राशन कार्ड के लिए कुल 4500 आवेदन आये हैं. उपायुक्त द्वारा आदेश दिया गया कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति का नाम इस सूची से नहीं छूटना चाहिए. उपायुक्त द्वारा इस माह के राशन उठाव की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने कहा कि आदिम जनजाति समूह को डाकिया योजना के तहत ससमय अनाज मिले.

पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल के लंबित योजनाओं की समीक्षा करते हुए उनकी जगह दूसरी योजनाएं लेने का प्रस्ताव देने का निदेश उपायुक्त द्वारा दिया गया. साथ ही परहेपाट, किस्को में बने आश्रम विद्यालय में पेयजल योजना की जांच करने का निर्देश दिया गया.

उपायुक्त द्वारा मनरेगा योजनाओं के अंतर्गत मानव दिवस सृजन, दीदी बाड़ी योजना, जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की गई. मानव दिवस बढ़ाने का निर्देश दिया गया. साथ ही योजनाओं की जियो टैगिंग करने व उन्हें पूर्ण करने करने का आदेश दिया गया. साथ ही जो प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी काम नहीं करेंगे, उनपर कार्रवाई की जायेगी.

उप विकास आयुक्त ने जानकारी दी कि जिले के सभी वनाधिकार पट्टाधारकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जायेगा. इसके लिए सभी अंचल अधिकारी वन पट्टाधारकों की सूची निकाल कर उन्हें उक्त योजना का लाभ दें.

बैठक में उप विकास आयुक्त अखौरी शशांक सिन्हा, आईटीडीए परियोजना निदेशक संजय कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी अरविंद कुमाल लाल, सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी व अन्य उपस्थित थे.

https://bnnbharat.com/tej-pratap-yadav-has-a-tough-fight-with-jdu/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तेज प्रताप यादव को जेडीयू से कड़ी टक्कर, 1500 वोटों से पीछे

Next Post

बिहार चुनाव परिणाम: रुझानों में फिर नीतीश सरकार, NDA खेमे में जश्न शुरू

Next Post
बिहार विधानसभा चुनाव 2020: बिहार में तीन चरणों में होगा मतदान

बिहार चुनाव परिणाम: रुझानों में फिर नीतीश सरकार, NDA खेमे में जश्न शुरू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d