-
नुक्कड़ नाटक और गीत के माध्यम से लोगों को दी जाएगी बचाव की जानकारी
रांची: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रांची जिला प्रशासन द्वारा अब सघन जागरूकता अभियान की शुरुआत कर दी गई है. कोरोना जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को संक्रमण से बचाव की जानकारी दी जाएगी.
उपायुक्त छवि रंजन ने आज समाहरणालय से कोरोना जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जागरूकता रथ जिला के विभिन्न इलाकों में घूम-घूम कर लोगों को संक्रमण से बचाव की जानकारी देगा.
जिला जनसंपर्क कार्यालय, रांची द्वारा सूचीबद्ध कला दल के कलाकार नुक्कड़ नाटक और गीत के माध्यम से लोगों को कोरोनावायरस के संक्रमण से बचने के लिए क्या करें और क्या ना करें इसकी जानकारी देंगे.

