BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यूनिफाईड कमांड की बैठक में उपायुक्त ने दिये कई निर्देश

by bnnbharat.com
August 25, 2020
in Uncategorized
आर सेटी एडवाइजरी कमेटी की बैठक, प्रशिक्षण देने पर चर्चा
Share on FacebookShare on Twitter

लोहरदगा: उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो की अध्यक्षता में यूनिफाईड कमांड की बैठक हुई. बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई, जिसमें कई निर्देश दिये गये.

उपायुक्त ने बैठक में पथ प्रमण्डल को लोहरदगा-रिचुघुटा मार्ग में लंबित कार्य को जल्द पूर्ण कराने का आदेश दिया. पथ प्रमण्डल की ओर से जानकारी दी गई कि मेटल का कार्य चल रहा है. देवदरिया में चल रहा पथ निर्माण का काम पूर्ण हो चुका है. 16 ब्रिज बनाये जाने हैं जिनमें 13 पूर्ण हो चुके है. अन्य तीन ब्रिज में कार्य चल रहा है.

पुलिस विभाग द्वारा रघुटोली स्थित एएनएम हॉस्टल की दीवारों का रंग रोगन, पानी की पाईप फिटिंग, इलेक्ट्रिक फिटिंग आदि की मांग की गई जिसके संबंध आवश्यक निर्देश उपायुक्त द्वारा दिये गये.

एनआरइपी और आरईओ के निर्माणाधीन सड़कों को भी इस माह तक पूर्ण करने का आदेश उपायुक्त द्वारा दिया गया.

केकरांग व मुरमू में बन रहे वॉच टॉवर के संबंध में उपायुक्त द्वारा भवन प्रमण्डल को आदेश दिया गया कि टॉवर निर्माण में आवश्यक ढांचागत और जवान की जरूरतों का ध्यान रखा जाय. वहां ड्यूटी करने वाले जवान के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को देखते हुए वॉच टॉवर का निर्माण कराया जाये.

पेशरार प्रखण्ड के तीन दिव्यांगों के नाम पिछली बैठक में सीआरपीएफ कमांडेंट की पहल पर रखे गये थे, जिन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा सकता है. इनमें पेशरार प्रखण्ड के होन्हे ग्राम के आनाराम लोहरा व धनेश्वर खेरवार और कौआडांड़ निवासी रवींद्र उरांव के नाम शामिल थे. बैठक में समाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक एआई उरांव द्वारा बताया गया कि इनमें एक आवेदक का नाम पेंशन लाभुक के रूप में जोड़ दिया गया है और अन्य दो का नाम प्रक्रियाधीन है.

बैठक में अपर समाहर्ता अंजनी मिश्र, अनुमण्डल पदाधिकारी ज्योति झा, जिला योजना पदाधिकारी सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार, आरईओ/एनआरईपी के कार्यपालक अभियंता मनमोहन झा, लघु सिंचाई के कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमण्डल के सहायक अभियंता, सीआरपीएफ कमांडेंट, पुलिस विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शिबू सोरेन को गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की तैयारी

Next Post

दो ट्रक एवं लाखों की लकड़ी जब्त

Next Post
दो ट्रक एवं लाखों की लकड़ी जब्त

दो ट्रक एवं लाखों की लकड़ी जब्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d