BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त ने जनता दरबार में लोगों की सुनी समस्याएं समाधान का दिलाया भरोसा जनता दरबार मे पेंशन से जुड़े कुल 23 मामले आये

by bnnbharat.com
December 11, 2020
in समाचार
जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों के समाधान को लेकर पदाधिकारी हुए रेस
Share on FacebookShare on Twitter


मेदिनीनगर:-उपायुक्त शशि रंजन ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया. इसमें जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा.
जनता दरबार में पिपरा से आयी सहायक शिक्षिका ने उपायुक्त को बताया कि उनका मूल विद्यालय उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में मुख्य सड़क से सात किलोमीटर दूर है.उन्होंने उपायुक्त से कहा कि समय पर विद्यालय आने-जाने के लिए आवागमन के साधन का अभाव है साथ ही मेरी सासू मां जो एक बुजुर्ग महिला है उनकी तबीयत खराब होने के कारण बेहतर इलाज हेतु मेदनीनगर जाना पड़ता है.अतः उन्होंने उपायुक्त से अपना स्थानांतरण पिपरा से जिला मुख्यालय में करने हेतु अनुरोध किया.
इसी तरह पांकी के डंडार से आए अर्जुन भुइयां ने अपने गांव के ही कुछ दबंग लोगों पर उनके रैयती जमीन से जबरदस्ती बेदखल करने की शिकायत की.इसी तरह सदर मेदनीनगर प्रखंड के सिंगरा खुर्द से चंद्रशेखर शुक्ला ने दाखिल खारिज नहीं होने से संबंधित आवेदन दिया.इसी तरह नगर उंटारी से आये बसंत कुमार चौधरी ने पीएम आवास के लाभुकों के पत्नी के नाम से दूसरा आवास देने,सुखाड़ राहत राशि का पांच लाख चौहतर हज़ार रुपया का फर्जी तरीके से गबन करने की शियाकत की.
आज के जनता दरबार मे विभिन्न प्रखंडों से जुड़े कुल 23 मामले आये जिसमे वृद्धा पेंशन एवं विधवा पेंशन शामिल थे.इस दौरान अकेले पांकी से पेंशन के कुल 13 आवेदन आये थे.उपायुक्त ने सभी पेंशन संबंधित आवेदन को संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को अग्रसारित करते हुए 15 दिनों के भीतर स्वीकृत करने का निर्देश दिया.
आज के जनता दरबार में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना,दाखिल खारिज़,स्थानांतरण,पेंशन व राशन कार्ड से संबंधित आवेदन आये जिसे उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए 15 दिनों के भितर निष्पादन करने का निर्देश दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ई-समाधान पोर्टल पर 28 शिकायतें हुई दर्ज

Next Post

79 आदिम जनजाति को वन अधिकार पट्टा देने की अनुशंसा

Next Post
पूजा बाद लौटने वाले लोगों की कोरोना जांच को लेकर विशेष अभियान

79 आदिम जनजाति को वन अधिकार पट्टा देने की अनुशंसा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d