BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त ने निजी अस्पताल संचालकों, प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए बेड बढ़ाने पर बनी सहमति

by bnnbharat.com
July 20, 2020
in Uncategorized
उपायुक्त ने निजी अस्पताल संचालकों, प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए बेड बढ़ाने पर बनी सहमति

उपायुक्त ने निजी अस्पताल संचालकों, प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए बेड बढ़ाने पर बनी सहमति

Share on FacebookShare on Twitter

निजी अस्पताल संचालकों/प्रतिनिधियों के साथ बैठक

कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज की व्यवस्था को लेकर हुई चर्चा

रांची : उपायुक्त रांची छवि रंजन ने रांची के निजी अस्पताल संचालकों/प्रतिनिधियों के साथ सोमवार को बैठक की. उपायुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त रांची अनन्य मित्तल, सिविल सर्जन वीबी प्रसाद एवं राज अस्पताल, आर्किड अस्पताल और गुरुनानक अस्पताल के संचालक/प्रतिनिधि उपस्थित हुए.

बैठक में उपस्थित सभी निजी अस्पताल संचालक/ प्रतिनिधियों से उपायुक्त ने अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध व्यवस्था पर चर्चा की. इस दौरान सभी से यह जानकारी ली गई कि अस्पताल में कितने बेड कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध हैं. राज अस्पताल के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि अस्पताल में फिलहाल 20- 25 बेड कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध हैं. आर्किड अस्पताल में 15 जबकि गुरुनानक अस्पताल में 14 बेड की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी गई. बैठक के दौरान उपायुक्त श्री रंजन ने अस्पताल के संचालकों/प्रतिनिधियों से कहा कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए बेड की संख्या बढ़ाएं, जिस पर सभी ने अपनी सहमति दी.

उपायुक्त रंजन ने बैठक के दौरान कहा कि जिला प्रशासन आने वाले समय में एसिंप्टोमेटिक मरीजों की इलाज की व्यवस्था होटलों में करने की तैयारी में है, जिसमें अस्पतालों द्वारा स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जाएगी. निजी अस्पतालों के संचालकों/ प्रतिनिधियों को उन्होंने इससे संबंधित रूपरेखा तय करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इसके लिए होटल संचालकों के साथ मिलकर एक उचित दर तय करें. उन्होंने कहा कि निजी अस्पताल इन होटलों में एसिंप्टोमेटिक मरीजों के लिए डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों का रूटीन चार्ट तैयार करेंगे.

बैठक में उप विकास आयुक्त अनन्य मित्तल ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में निजी अस्पताल भी अपनी जिम्मेदारी समझें और किसी भी मरीज के इलाज में कोताही न बरतें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दुबई में फंसे झारखंड के 26 मजदूर अपने वतन लौटे, एनसीसी कंपनी में चार महीने से बिना वेतन के काम कर रहे थें

Next Post

रांची : कोरोना का कहर, SBI बैंक हटिया ब्रांच के 11 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

Next Post
रांची : कोरोना का कहर, SBI बैंक हटिया ब्रांच के 11 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

रांची : कोरोना का कहर, SBI बैंक हटिया ब्रांच के 11 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d