BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त ने मुख्य समारोह में किया राष्ट्रीय ध्वजारोहण

by bnnbharat.com
August 15, 2020
in Uncategorized
उपायुक्त ने मुख्य समारोह में किया राष्ट्रीय ध्वजारोहण
Share on FacebookShare on Twitter

मेदिनीनगर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2020 को  पुलिस लाइन स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में उपायुक्त ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया और संयुक्त परेड की सलामी ली.

साथ ही जिलेवासियों को संदेश दिया. उन्होंने शहीद वीर सपूतों को नमन किया. कहा कि झारखंड परमवीर चक्र विजेता शहीद अल्बर्ट एक्का,  भगवान बिरसा मुड़ा की धरती रही है.

पलामू भी नीलांबर-पितांबर सहित अन्य वीर सपूतों की धरती रही है. उपायुक्त ने बताया कि काकोरी षड्यंत्र में शामिल रहे अमर शहीद अशफरक उल्ला खान भी तत्कालीन पलामू जिला मुख्यालय में कार्यरत रहे थे जो कि एक शोध का विषय है.

उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान समय में वैश्विक महामारी कोरोना के कारण पूरा विश्व तरह-तरह की समस्याओं से घिरा हुआ है हमारा देश भी इस वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए पूर्णतः सजग, चिंतित और तैयार है.

उन्होंने बताया कि कोरोनावायरस के दौर में इस जिले में अब तक 55 हज़ार प्रवासी मजदूर का आगमन हुआ है, जिन्हें उनके घर तक संपूर्ण जांच के पश्चात पहुंचाने का कार्य जिला प्रशासन द्वारा पूरी मुस्तैदी से किया गया है.

जिले में पॉजिटिव पाए गए सभी संक्रमित लोगों का इलाज पलामू स्थित कोविड केयर सेन्टर में कराया गया है. बहुत हर्ष के साथ उन्होंने कहा कि 530 संक्रमित लोग पूर्णतः स्वस्थ होकर अपने-अपने घर जा चुके हैं. दुर्भाग्यवश 3 मरीजों की मौत भी हुई है.

उपायुक्त ने कहा कि जिले में आए सभी प्रवासी मजदूरों का डाटाबेस तैयार किया गया है. उनके स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा देने के साथ-साथ उन्हें रोजगार मुहैया कराने की दिशा में भी जिला प्रशासन द्वारा कार्य किया जा रहा है.

उपायुक्त ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान 375 मुख्यमंत्री दीदी किचन के माध्यम से जिले भर के 15 लाख 89 हज़ार लोगों को निशुल्क भोजन कराया गया. साथ ही साथ जिला के 95 दाल भात केंद्र के माध्यम से भी 17 लाख 17 हजार लोगों को मुफ्त भोजन मुहैया कराया गया.

उपायुक्त ने बताया कि इस वैश्विक महामारी के बावजूद जिले में अन्य विकासात्मक कार्य को पूर्ण गति प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन पूर्णतः कटिबद्ध है. 55 हज़ार प्रवासी मजदूरों में 25 हज़ार प्रवासी मजदूर अकुशल श्रेणी के हैं. इसके अतिरिक्त पूर्व से लगभग 2.30 लाख सक्रिय मनरेगा मजदूर मौजूद हैं.

उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष अब तक 19.50 लाख मानव दिवस का सृजन पलामू जिला कर पाया है. इसके अलावा उपायुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में वित्तीय वर्ष 2020- 21 में पलामू जिला को 41681 आवास का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसे समय रहते पूर्ण कर लिया जाएगा.

वही बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत जिले में कुल 1430 विधवा महिलाओं एवं प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लाभुकों का आवास स्वीकृत किया गया है.

वही गंदगी मुक्त भारत अभियान के तहत साफ सफाई एवं स्वच्छता का कार्यक्रम जिले में निरंतर किया जा रहा है.  अभियान के दौरान जिले के सभी ग्रामों में सिंगल यूज प्लास्टिक को श्रमदान के माध्यम से इकट्ठा करते हुए उनका पृथ्कीकरन का कार्य किया जा रहा है.

उपायुक्त ने बताया कि पर्यटन विभाग से प्राप्त दिशा निर्देश एवं आवंटन के आलोक में जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन समिति से चयनित एवं अनुमोदित कोयल रिवर व्यू मेदनीनगर का निर्माण कार्य प्रगति पर है.

इसके अलावा हैदरनगर देवी धाम में स्ट्रीट लाइट, शौचालय, पेयजल एवं आर.ओ. का निर्माण पूर्ण हो चुका है. तथा भीम चूल्हा पर्यटक स्थल के विकास हेतु डीपीआर तैयार किया जा रहा है.

उपायुक्त ने बताया कि नवप्रवर्तन निधि के अंतर्गत इस वित्तीय वर्ष में 82.54 लाख रुपए की लागत से 10 उच्च विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम का कार्यान्वयन कराया जा रहा है.

वहीं एस्पिरेशनल डिस्टिक के तहत पलामू जिला को अगस्त माह में मासिक डेल्टा रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त होने के फलस्वरूप नीति आयोग भारत सरकार द्वारा 10 करोड़ की पुरस्कार राशि से चिन्हित स्वास्थ्य एवं पोषण तथा कृषि प्रक्षेत्र से संबंधित तीन कार्य योजना की स्वीकृति दी गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में सम्मानित

Next Post

बरसात बाद शुरू होगा गंगा पुल का निर्माण: उपायुक्त

Next Post
बरसात बाद शुरू होगा गंगा पुल का निर्माण: उपायुक्त

बरसात बाद शुरू होगा गंगा पुल का निर्माण: उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d